फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP has decided, contest the assembly elections under the leadership of Nitish kumar

Bihar : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कर दिया साफ; विधानसभा चुनाव में नीतीश ही चेहरा

Tue, 25 Jun 2024 11:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 25 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

Bihar : लोकसभा 2024 चुनाव के बाद अब बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कैसे चुनाव लड़ेगी। भाजपा का कहना है कि बिहार विधान सभा चुनाव भी नीतीश कुमार के साथ मिलकर लड़ेगी।

विज्ञापन
Bihar News: BJP has decided, contest the assembly elections under the leadership of Nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भले ही भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे ज्यादा विधायक हो लेकिन विधानसभा चुनाव वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने फिर से यह बात स्पष्ट कर दी है। 2020 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से एनडीए उम्मीदवार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरे थे, उसी तरह इस बार यानी 2025 के चुनाव में भी उतरेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहले भी यह बात साफ कर चुके हैं। उनकी बात को दोहराते हुए अब भाजपा के वरीय नेता नीरज कुमार ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव हमलोग नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में लङेंगे और अपार बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे। हमारी पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व दोनो का यही फैसला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: BJP has decided, contest the assembly elections under the leadership of Nitish kumar
सम्राट चौधरी और नीरज कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सम्राट चौधरी ने पहले ही बताया किसके साथ लड़ेंगे चुनाव 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी रहेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता दल यूनाइटेड को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था। लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed