फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP filed a complaint in the police station against Lalu Yadav, Tejashwi Yadav; PM Modi

Bihar News : लालू-तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा ने थाने में की शिकायत, कहा- पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की

Mon, 04 Mar 2024 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

भाजपा ने लालू और तेजस्वी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। इस मामले को गंभीरता से लें और उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP filed a complaint in the police station against Lalu Yadav, Tejashwi Yadav; PM Modi
महागठबंधन की महारैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन की महारैली के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा ने दोनों नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। इस मामले को गंभीरता से लें और उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लालू के इस बयान से 135 करोड़ देश की जनता के ऊपर ठेस पहुंची
भाजपा के युवा प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह ऊर्फ कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने लिखित शिकायत दी है। आवेदन के उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर टिप्पणी की। इतना ही नहीं लालू प्रसाद ने हिन्दू आस्था के खिलाफ टिप्पणी की। लालू के इस बयान से 135 करोड़ देश की जनता के ऊपर ठेस पहुंची है। वही तेजस्वी यादव द्वारा स्वर्ण समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इसलिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के ऊपर प्राथमिक दर्ज करें और उचित कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यह नरेंद्र मोदी क्या चीज है? यह मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। आप बताओ न, आपको क्यों नहीं संतान हुआ? ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लड़ रहा है। आपके पास परिवार नहीं है और आप हिन्दू भी नहीं हैं। जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं मुंडवाया? यह बताओ।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed