{"_id":"6747ee12f03b4152f4091727","slug":"bihar-news-bike-collides-with-electric-pole-in-supaul-two-youths-die-road-accident-news-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक की मौत; अपने गांव लौट रहे थे दोनों, ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक की मौत; अपने गांव लौट रहे थे दोनों, ऐसा हुआ
Thu, 28 Nov 2024 09:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:44 AM IST
सार
Supaul News: घने कोहरे के कारण बाइक सवार को बिजली का खंभा नहीं दिखा और अचानक बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेली भिखारी मोड़ के पास बुधवार की देर रात घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवकों को पुलिस की गश्ती दल द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। हालांकि वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों में एक राजेश्वरी व दूसरा जदिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने वार्ड 2 निवासी राजेश कुमार के 23 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार और जदिया थाना क्षेत्र के दतुआ निवासी 25 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
मधेपुरा से लौट रहे थे घर, कोहरे में अनियंत्रित हुई बाइक
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मधेपुरा जिले के गरहा रामपुर से जरूरी कामकाज के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क किनारे अचेत अवस्था में तड़प रहे दोनों युवकों को पुलिस की गश्ती दल ने देखा। जिसके गाड़ी से ही पुलिस कर्मियों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों में पसरा मातम, कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
त्रिवेणीगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने अस्पताल में बताया कि दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और दो युवक सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना की सूचना पर परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।