फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar teacher bpsc result head master result download bpsc head teacher result download

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी किया; यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 01 Nov 2024 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 01 Nov 2024 08:38 PM IST
सार

Bihar Teacher News : बिहार लोक सेवा आयोग ने दीपावली के अगले दिन आखिरकार हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी कर दिया। अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि दीपावली के आसपास यह रिजल्ट जारी होगा। पूरा रिजल्ट यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar teacher bpsc result head master result download bpsc head teacher result download
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने दीपावली के अगले दिन आखिरकार हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद के लिए परीक्षा ली थी, जिसमें प्रधान शिक्षक के 40,247 और प्रधानाध्यापक के 6064 पद थे। अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि दीपावली के आसपास रिजल्ट प्रकाशित होगा, अब रिजल्ट जारी हुआ है। प्रधान शिक्षक के पद पर 36, 947 और प्रधानाध्यक के पद पर 5971 अभ्यर्थी पास हुए हैं। दोनों मिलाकर 42, 918 अभ्यर्थी पास हुए हैं। पूरा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक कीजिये

विज्ञापन


इस वजह से कम हो गये थे पदों की संख्या 
हेड टीचर के लिए 37947 और उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल के 661 पदों पर भर्ती निकली थी एग्जाम में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे परीक्षा 28 और 29 जून को थी। बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षकों के लिए पहले 40247 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन बाद में पुराने आरक्षण रोस्टर यानी 50% के अनुसार 2300 पोस्ट घटाकर 37947 कर दिया गया था। प्रधान शिक्षक क्लास एक से आठ तक के लिए प्रिंसिपल होंगे, जबकि उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए बनने वाले प्रधानाध्यापक वर्ग 9 से 10 और 11 से 12 के लिए होंगे। बिहार लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 28 और 29 जून को आयोजित की थी, जिसमें लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अगस्त माह के अंत तक आना था परिणाम 
विज्ञापन संख्या 25/2024 और 26/2024 के लिए हुए इस परीक्षा का परिणाम अगस्त माह के अंत तक आना था, लेकिन बढ़ाए गए आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण मामला अटक गया था। हालांकि यह मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में लटका हुआ है, इसलिए औपबंधिक तौर पर परिणाम जारी किए गये हैं। फिलहाल बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
6
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed