फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police registered Case and arrested many people for arson and firing in Nawada

Bihar News : आगजनी करने वाले 28 लोगों पर मामला दर्ज, 15 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी; डीएम ने की अपील

Thu, 19 Sep 2024 08:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

Bihar : आगजनी की घटना के बाद एसपी और डीएम के साथ-साथ सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के साथ-साथ कार्रवाई भी शुरू कर दी। अब तक 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police registered Case and arrested many people for arson and firing in Nawada
जांच करने पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नवादा में बुधवार को हुए आगजनी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी  नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर पंचायत अंतर्गत कृष्णा नगर महादलित टोले की है।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने शांति बहाल करने की अपील की
घटना की सूचना मिलने पर एडीजी लॉ इन ऑर्डर संजय सिंह, आयुक्त मगध प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षत्रनील सिंह गुरुवार को नवादा पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि नवादा सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्णा नगर नदी पर स्थित बस्ती के झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस टीम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर एसडीपीओ-2 द्वारा त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएम और एसपी को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि मामला भूमि विवाद का है, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। घटनास्थल पर पहुंचे नवादा के डीएम और एसपी ने आमजनों से शांति बहाल करने की अपील की है।
विज्ञापन




 

Bihar News : Bihar Police registered Case and arrested many people for arson and firing in Nawada
घर के सारे सामान जलकर हुए राख। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

क्या है मामला 
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिवार संजय मांझी के पुत्र व्यास मुनि ने बताया कि उक्त स्थल से संबंधित जमीन पर वर्तमान में टाइटल सूट सं०- 22/1995 व्यवहार न्यायालय, नवादा में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कृष्ण नगर निवासी स्व. सौखी पासवान के पुत्र नंदू पासवान और पन्नू पासवान, स्व. जगदीश पासवान के पुत्र शिबू पासवान, सुमेश्वर पासवान के पुत्र श्रवण पासवान के अलावे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्राण बिगहा निवासी स्व. खीरू चौहान के पुत्र  यमुना चौहान, सोमर चौहान और नुनु प्रसाद, लोहानी बिगहा निवासी देवन यादव का पुत्र रामाशीष यादव, रहुई थाना क्षेत्र के स्व. चौठी चौहान के पुत्र  दशरथ चौहान, बद्री चौहान, रामशरण चौहान, मिथलेश चौहान एवं यदुनंदन चौहान पर आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है।

इन लोगों के घर जलकर हुए राख  
घटना में गोरेलाल, झपसी मांझी, संजय मांझी, नितय मांझी, रामचंद्र मांधी, भोला मांझी, तारा मांझी, ललिता देवी, अवमेश मांझी, मनोज मोझरी, डोमा मांझी, डोमा रविदास, गेंदो मोहरी, सुरेश मांझी, विजय रविदास, शोभा देवी, सरिता देवी, सुरुप मांधी, नवल मांझी, निलेश मांझी, रंजीत मांझी, साहेब मांझी, रंगुना मांझी, भोला मांरी, धर्मेंद्र मांझी, अनिल मांझी, रामवृक्ष रविदास, सूरज विदास, किशोरी रविदास, सिया रविदास, राजेंद्र मांझी आदि के घरों को फूंक दिया गया। तकरीबन 35 से 40 लोगों के घर जलकर राख हो गये हैं।

         

Bihar News : Bihar Police registered Case and arrested many people for arson and firing in Nawada
अब पेड़ के नीचे रहने के लिए हैं मजबूर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मुफस्सिल थाना काण्ड संख्या- 372/24 के तहत 19 सितंबर को धारा-191(2)/191(3)/190(1)/109(1)/352/351(2)(3)/ 326(जी)/ 303(2) /111(3)/61(2)(ए) बीएनएस - 2023, 27 आर्म्स एक्ट  3(1)(एफ)(जी)(आर)(एस)(डब्लू)/3(2)(वी-a)/3 (2)(वी) एससी/एसटी एक्ट के तहत 28 लोगों को नामजद बनाया गया है। साथ ही अन्य के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में एसपी का कहना है कि उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा विभिन्न स्थलों पर छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त नंदू पासवान सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के क्रम में दोषियों के पास से 03 देशी कट्टा, 03 मिस फायर राउंड, 02 खोखा, 01 पिलेट एवं 06 बाइक बरामद किये गये हैं।

क्षेत्र पुलिस छावनी में है तब्दील 
घटना में संलिप्त अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति शिफ्टों में की गई है और इलाके में सघन गश्ती की जा रही है। वरीय स्तर से निगरानी भी रखी जा रही है। पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल भोजना आदि की व्यवस्था की गई है। राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है और अन्य व्यवस्था की जा रही है।

जिला प्रशासन कर रही अपील 
पदाधिकारियों का कहना है कि अब तक किये गये सर्वेक्षण के मुताबिक आगजनी में 21 झोपड़ी पूर्णतः जले हैं और 13 झोपड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वर्तमान में गांव की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित है। जिला पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि कृपया शांति व्यवस्था बनाए रखें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन, नवादा ऐसे घटना को अंजाम देने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु दृढ़ संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed