Bihar Teacher News : भाजपा दफ्तर के सामने नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज; पुलिस पर भी जवाबी हमला
Bihar News : विधानसभा में शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बावजूद नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर विधानसभा के आसपास प्रदर्शन के बाद शाम में भाजपा दफ्तर में जबरन घुस रही भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाबी हमला भी हुआ।
विस्तार
दिनभर चला विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन
जानिए क्यों हुआ लाठीचार्ज
शिक्षकों ने मंगलवार को दिनभर प्रदर्शन किया और सरकार से बिना सक्षमता परीक्षा में शामिल हुए राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग करते रहे। शिक्षकों के विशाल आंदोलन को देखकर सरकार की तरफ से वार्ता के लिए शिक्षकों के पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया। शिक्षकों का कहना है कि वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन सिर्फ मांग पत्र लेकर यह कहकर उन्हें लौटा दिया गया कि हम इस पर विचार करेंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच ने इस वार्ता को विफल बताते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंच गये। शिक्षकों ने बताया कि सम्राट चौधरी जब विपक्ष में थे तब उन्होंने हमलोगों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का आश्वासन दिया था, इसलिए हमारी मांग है कि विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी इस मामले पर कार्रवाई करें। लेकिन वहां पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें दोनों उपमुख्यमंत्री से करने नहीं दिया। कई बार अनुरोध करने पर सुरक्षा गार्डों ने उन शिक्षकों को वहां से हटने कहा। जब शिक्षक भाजपा कार्यालय के गेट से वापस नहीं हटे तब पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें महिला समेत दर्जनों शिक्षक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वहां कोतवाली थाना की पुलिस वहां पहुँच गई और भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को पकड़ कर कोतवाली थाना में ले गई। गिरफ्तार किए शिक्षकों में महिला भी शामिल हैं।