फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bihar police investigation on central Minister rajbhushan nishad maternal uncle shot in begusarai

Bihar News : केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद के मामा को गोली मारी, भर्ती; बेगूसराय में दनादन फायरिंग

Fri, 21 Mar 2025 07:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Mar 2025 07:52 AM IST
सार

Bihar Police : भागलपुर पुलिस केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच हुई खूनी गोलीबारी में एक की मौत की जांच कर रही है तो इधर बेगूसराय पुलिस के पास केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद के मामा को गोली मारने का मामला आ गया है। गुरुवार रात यह घटना हुई।

विज्ञापन
Bihar News: bihar police investigation on central Minister rajbhushan nishad maternal uncle shot in begusarai
बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज करा रहे केंद्रीय मंत्री के मामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दी है। गोली लगने मंत्री के मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी
विज्ञापन


जख्मी मलिक सहनी ने बताई घटना की वजह
मलिक साहनी ने सदर अस्पताल में इलाज कराते हुए बताया- "बीती रात अपनी दुकान पर थे। जब दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। भागने-बचने की पूरी कोशिश के बावजूद एक गोली पैर में लग गई। गोली लगते ही बेहोश होकर वहीं पर गिर गया तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पिछले दिन मेरे पुत्र के साथ किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था, लगता है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।" चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री के रिश्तेदार मामा को गोली मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि उन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed