फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Hotel owner murdered in Patna

Bihar News : पटना में अपराधियों ने होटल मालिक को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 07:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

Bihar : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Hotel owner murdered in Patna
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के पीर बहोर थाना क्षेत्र के कुतुबुद्दीन लेन के नजदीक अपराधियों ने होटल मालिक को गोलियों से भून डाला। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान शकील मलिक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अचानक चलने लगी गोलियां 
घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि शकील मलिक को अपराधियों ने पांच गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि शकील मलिक पटना के फकीर बारा मस्जिद के नजदीक अपने मकान में रहते थे। जंक्शन के पास उनका खाने-पीने का होटल है। रविवार को वह अपने पुराने मकान के नजदीक कुछ काम करा रहे थे। तभी बाइक से वहां कुछ अपराधी पहुंचे और शकील मलिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस घटना में उन्हें पांच गोलियां लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, खोखे भी बरामद किये 
लोगों ने बताया कि गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की पुष्टि करते हुए पटना के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण आपसी जमीनी विवाद हो सकता है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि मौके से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed