{"_id":"66f6d3e1e915cffd1c0af154","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-woman-murdered-in-gaya-on-suspicion-of-witch-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डायन होने के शक में महिला की गला दबाकर हत्या, गांव के लोगों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डायन होने के शक में महिला की गला दबाकर हत्या, गांव के लोगों ने दिया घटना को अंजाम
Fri, 27 Sep 2024 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:18 PM IST
सार
Bihar : बिहार में गांव के लोगों ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। महिला पर लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इमामगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के गया जिले में डायन के शक में एक और महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय प्यारी देवी के रूप में की गई है। मामला इमामगंज थाना के गोजरा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, महिला को पहले पिटा फिर गला दबाकर मार डाला।सिर धड़ से अलग ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
गांव के चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी और इसी बात का अपराधियों ने फायदा उठाया। महिला का परिवार किसी काम से बाहर गया था। गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ लोगों ने बताया कि गांव के कृष्णा भारती बीमारी के कारण मौत हो गई थी। कृष्णा भारती के परिजनों का कहना है कि मृतिका प्यारी देवी डायन है, उसके भूत लगाने के कारण मौत हुई है। कोई बीमारी से मौत नहीं हुई है। उस वक्त भी गांव के रहने वाले स्व सुदामा भारती की पत्नी प्यारी देवी के साथ मारपीट हुई थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने ही प्यारी देवी की गला दबाकर हत्या कर दिया। इस संबंध में इमामगंज पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या मामले में गांव के ही चार लोगों का नाम सामने आया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन