फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after one shot dead in madhepura bihar lok sabha, injured in firing

Election 2024 : वोटिंग के अगले दिन बिहार में अंधाधुंध फायरिंग, चार को लगी गोलियां, एक मौत; बाइक से थे हमलावर

Thu, 09 May 2024 07:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 07:08 AM IST
सार

Bihar News : मधेपुरा में 7 मई को मतदान के बाद जब सुरक्षाबलों को हटाने की प्रक्रिया पूरी हुई तो अचानक अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आयी। यह चुनाव बाद की हिंसा है या दूसरे तरह की घटना, अभी स्पष्ट नहीं है। एक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after one shot dead in madhepura bihar lok sabha, injured in firing
मधेपुरा में अंधाधुंध फायरिंग के दौरान घायल हुए लोगों का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा बाजार में बुधवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब पौने 9 बजे हुई। मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा निवासी सियाराम गुप्ता (75) के रूप में हुई है। मधेपुरा में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान था और उसके अगले दिन सुरक्षाबलों की वापसी के बाद यह घटना हुई है। चुनाव आमतौर पर शांत रहा, लेकिन माना जा रहा है कि इस घटना का चुनाव से कहीं-न-कहीं जुड़ाव है। यह मतदान को लेकर गुस्सा है या मनमानी से की गई फायरिंग, पुलिस अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


"मैं तो छिप गया, जो सामने दिखे- गोली मारता गया"
जनता मेडिकल दुकान के मालिक और घटना के समय वहां मौजूद अशोक कुमार साह ने बताया कि बुधवार की रात करीब पौने 9 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बिहारीगंज की तरफ से उनके दुकान के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने लगभग 10 राउंड फायरिंग की। उन्होंने नीचे दुकान के काउंटर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके दुकान के स्टाफ रोहित ने डर से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश आगे बढ़ गए और घर के आगे खाना खाकर टहल रहे सियाराम गुप्ता को कंधा के नीचे सीने के ऊपर गोली मार दी। फिर कुछ दूर आगे बढ़ने पर भूजा दुकानदार रामप्रवेश ठाकुर को दाएं बांह में गोली मार दी। अंधाधुंध फायरिंग होने से बाजार में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन


एक गंभीर युवक पटना रेफर किया गया
घायलों में ग्वालपाड़ा वार्ड छह निवासी रामप्रवेश ठाकुर (26) और रोहित मुखिया (28) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही सियाराम गुप्ता की मौत हो गई थी। रामप्रवेश ठाकुर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं रोहित मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed