फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar police investigation after muzaffarpur youth shot dead, came from hyderabad to muzaffarpur

Bihar News: हैदराबाद से दुर्गा पूजा में आया था युवक, मटन खाने से पहले मौत; कुछ लोग बुला ले गए, फिर गोली मार दी

Mon, 14 Oct 2024 07:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Oct 2024 07:56 AM IST
सार

Bihar Police : युवक का बात-व्यवहार इतना अच्छा था कि कोई उससे किसी के विवाद की बात स्वीकार नहीं कर रहा। पुलिस के लिए यह केस चुनौती बन गया है। हैदराबाद से दुर्गा पूजा में आया युवक मटन खाने के लिए बैठने वाला था, उससे पहले किसी ने बुलाया और गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar News : bihar police investigation after muzaffarpur youth shot dead, came from hyderabad to muzaffarpur
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक हाल में ही हैदराबाद से गांव में आया हुआ था।रविवार देर शाम कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे और फिर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी गई। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण आपसी और जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दी जाने की बात सामने आई है। यह घटना मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के पानापुर थाना क्षेत्र के जामिन मटिया गांव डुमरिया ढाब की है। 

विज्ञापन


विरोधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया

परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीय विकास रविवार सुबह दानापुर गया था। काम कर दोपहर वापस लौटा था। शाम को घर में आने के बाद मीट बनाने के लिए बोला था। इसके बाद कुछ लोग आए जिसके बाद विकास चला गया और रात को पता चला है कि विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद सभी लोग भाग गए। परिजनों का कहना है कि हाल में ही विकास ने एक बाइक खरीदी थी। कुछ दिन पहले ही मुजफ्फरपुर में आया था और यही काम कर रहा था और इसमें गांव का एक ठेकेदार उसकी मदद कर रहा था। विकास के कमाई और मेहनत से विरोधी टेंशन में थे। इन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


आपसी विवाद का है यह मामला

ग्रामीण ने बताया कि विकास एक सुलझा हुआ लड़का था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करें। पूरे मामले में पानापुर थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की गोली लगने से मौत की जानकारी मिली है। उसके परिजन से घटना के संबध में जानकारी ली जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का सामने आया है। पुलिस की टीम सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed