{"_id":"67321e828f685d99440fd3f7","slug":"bihar-news-bihar-police-exposed-murder-mystery-behind-accident-news-husband-wife-love-story-with-lover-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को बना दिया हादसा : पत्नी ने पति को मारने के लिए बनाई ऐसी योजना, बिहार पुलिस को भी सुलझानी पड़ी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या को बना दिया हादसा : पत्नी ने पति को मारने के लिए बनाई ऐसी योजना, बिहार पुलिस को भी सुलझानी पड़ी गुत्थी
Mon, 11 Nov 2024 08:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:40 PM IST
सार
Bihar : एनएच पर एक शख्स की लाश मिली तो पुलिस को लगा यह सड़क हादसा है। लेकिन जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह सुनियोजित हत्या है जिसे सड़क हादसे का रूप दिया गया है। साजिश करने वाली कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही थी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
किशनगंज में शनिवार को पुलिस ने एनएच 327 ई पर एक शव बरामद किया। शव के पास एक बैग भी था जिसमें मृतक का आधार कार्ड मिला जिसके माध्यम से शव की पहचान मालिनगांव पंचायत अंतर्गत बांसबाड़ी कचहरी महादलित टोला निवासी जीतू लाल राय के पुत्र प्रगेश कुमार राय (40) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को तत्काल पोस्ट मोर्ट म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों का पता कर उनको घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
हत्या कर सड़क हादसे का दिया था रूप
घटना के संबंध में एसपी सागर कुमार ने बताया कि पत्नी ने अपने पति को पहले नशीली दवा खिला कर बेहोश कर दिया। फिर अपने प्रेमी और उसके अन्य साथियों के संग बेहोश पड़े प्रगेश कुमार राय को स्कॉर्पियो में लादकर नेशनल हाइवे 327 ई पर लिटा दिया और उसपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया, जिससे प्रगेश कुमार राय की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिसिया जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि इस घटना को अंजाम देने वाली इसकी पत्नी ही है। पुलिस ने जब महिला से सख्तीपूर्वक पूछताछ की तो सब कुछ सामने आ गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका अन्य पुरुष से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए महिला अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसे बेहोश किया और फिर एनएच पर ले जाकर उसे उसी स्कॉर्पियो से कुचल कर मार डाला, ताकि घटना पूरी तरह सड़क हादसा दिखे।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी है फरार
घटना के संबंध में एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर उद्भेदन करते हुए मृतक की पत्नी बताशी देवी ( 28), मो. अकील (26), राहिल आलम ( 26), नूर मोहम्मद उर्फ बानो (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आरोपी प्रेमी फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन