फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police engaged after Murder of student in Begusarai, villagers attacked accused house.

Bihar News : बेगूसराय में छात्र की हत्या, आरोपी के घर पर तोड़फोड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 01 Aug 2024 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 01 Aug 2024 07:37 PM IST
सार

Bihar : 12 साल का अनिकेत अभी स्कूल से घर लौटा ही था। फिर वह अपने डेरा पर चला गया लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। अब ग्रामीण और परिजनों ने उसके घर पर हमला कर दिया है।  

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police engaged after Murder of student in Begusarai, villagers attacked accused house.
आरोपी के घर पर ग्रामीणों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। छात्र की हत्या से नाराज परिजनों ने आरोपी के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया हंगामा किया। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच की है। मृतक छात्र की पहचान वार्ड संख्या 6 के रहने वाले अवधेश राय के पुत्र अनिकेत कुमार (12) के रूप में की गई है। मृतक अनिकेत कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजीतपुर बिशनपुर में वर्ग सप्तम का छात्र था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर की तोड़फोड़ 
परिजनों का कहना है कि छात्र की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को एक मकई के खेत में छिपने जा रहा था। तभी लोगों ने शव ले जाते देख लिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की। मृतक के पिता ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही वह विद्यालय से घर लौटा था। खाना खाने के पश्चात घर से करीब चार सौ मीटर दूर अपने डेरा पर गया था। इसी बीच उसे अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसे फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


शव छिपाते देखकर ग्रामीण भड़के 
ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पश्चात उसके शव को कुछ लोग डेरा से करीब 50 फीट की दूरी पर मक्का के खेत में शव को फेंकने जा रहे थे, जिसे गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। शव के साथ गांव का भी एक शख्स था, जिसे देखने के बाद ग्रामीण हल्ला करने लगे, जिसके बाद वेलोग शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर को घेर लिया और जमकर हंगामा कर रहे हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही  बछवाड़ा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed