{"_id":"66ab7bdbdaae752cd70abc66","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-mother-and-daughter-died-due-to-electric-shock-in-vaishali-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : करंट लगने से मां-बेटी की मौत, बकरी का चारा लाने के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : करंट लगने से मां-बेटी की मौत, बकरी का चारा लाने के दौरान हुई घटना
Thu, 01 Aug 2024 05:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:43 PM IST
सार
Bihar : बिहार में बिजली का करंट लगने से मां और बेटी की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह बकरी का चारा लाने केला बगान में गई ही थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में करंट लगने से मौके पर मां बेटी की मौत हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव की है। मृतकों की पहचान राकेश महतो की पत्नी सीमा देवी और उसकी बेटी सिमरन कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
केला बगान में करंट लगने से हुई मौत
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा देवी अपनी बेटी सिमरन कुमारी के साथ बकरी का चारा लाने के लिए केला बगान गई थी। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की नजर उनपर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश महतो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि करंट लगने से मां-बेटी की मौत होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन