फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police encounter two criminals running away after double murder in Bhojpur.

Bihar News : दो को मारकर भागते दो अपराधियों को पुलिस ने मारी गोली; दोनों चचेरे भाई हैं, जानकर पुलिस भी चौंकी

Tue, 02 Apr 2024 01:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 Apr 2024 01:06 PM IST
सार

Bihar : खेत में काम कर रहे पिता–पुत्र को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई। कार्रवाई के दौरान हत्या कर भाग रहे अपराधियों का पुलिस ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police encounter two criminals running away after double murder in Bhojpur.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोलियों से छलनी कर दिया। अब पुलिस ने भाग रहे उन अपराधियों को गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है, जहां पुलिस ने पूरब पट्टी में अपराधियों का घायल अपराधियों को दबोच लिया। यह दोनों अपराधी डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को रोका, लेकिन अपराधी रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भाग रहे अपराधियों पर गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गये। दोनों को पैर में गोली लगी है, साथ ही एक आरोपी को कमर में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके बाद आरा ले गई है।

विज्ञापन


पांच घंटे में हुआ एनकाउंटर 
मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार सिंह (65) और उनके बेटे मुकेश यादव (35) को गोलियों से भून डाला। इस घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पिता को चार गोली लगी थी, जबकि बेटे के पेट के बीचो-बीच गोली लगी। यह घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस पर चली 20 से 25 राउंड गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पिता–पुत्र के हत्या के बाद आरोपी हथियार लेकर बेलाऊर गांव के पूरब पट्टी सत्यपर स्थित एक घर में छिपे हुए थे। छिपने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुँच गई और चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेकिन अपराधी अचानक पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे। फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस पर करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपराधी आपस में चचेरे भाई 
पुलिस के मुताबिक अपराधियों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र विनोद कुमार और स्वर्गीय ललन सिंह ने पुत्र जज कुमार के रूप में की गई है। दोनों ही आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस ने जख्मी हालत में दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed