फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar Police encounter to escaping from police custody muzaffarpur bihar police

Bihar News : बिहार में फिर पुलिस ने किया एनकाउंटर, इस वजह से पुलिस ने चलाई गोली

Thu, 06 Feb 2025 10:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

Encounter : बिहार में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गईं। इस दौरान पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : bihar Police encounter to escaping from police custody muzaffarpur bihar police
घायल अपराधी के साथ मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में मादक पदार्थ स्मैक का सप्लाइर मनोज कुमार साह गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज हेतु एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि देर रात को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले अपराधी मनोज को पुलिस ने रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने मनोज के घर से लाखो रुपए की ज्वेलरी और अन्य सामग्री को जब्त किया। अपराधी मनोज साह के निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी मादक पदार्थ की खेप पकड़ी गई। नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील के पास एक निजी स्कूल के पास पुलिस के वाहन से भागने लगा। भागने के दौरान आरोपी मनोज कुमार साह पुलिस टीम के एक एसआई  का पिस्टल छीन लिया और फायरिंग करने लगा।मनोज कुमार साह के द्वारा फायरिंग करने के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी, जिसमे भाग रहा आरोपी मनोज साह घायल हो गया। फिर पुलिस ने उसे दबोच लिया और फिर आरोपी मनोज साह को गिरफ्तार कर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इस मामले में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि मादक पदार्थ स्मैक का कारोबारी मनोज कुमार साह को लेकर हम लोग अलग अलग जगहों पर रेड कर रहे थे। इसी दौरान में आज सुबह में मनोज पुलिस अभिरक्षा से सब इंस्पेक्टर का पिस्टल छीनकर भागने लगा। इस दौरान उसने दो राउंड पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी है। अभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इसके साथ ही उसके एक बड़े सहयोगी विनोद को भी पकड़ा गया है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि मनोज कुमार साह कुख्यात स्मैक माफिया है और रेड लाइट एरिया से अपना नेटवर्क पूरे शहर में फैला रखा है। इस मामले में अभी दो गिरफ्तारी हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed