फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police crime control failed, asaduddin owaisi aimim party siwan district president shot dead

AIMIM News : असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष को भूना, सीवान से पटना रेफर होते-होते हो गई मौत

Sat, 23 Dec 2023 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

Bihar Police : अपराधियों पर नियंत्रण में बिहार पुलिस लगातार विफल नजर आ रही है। उधर भोजपुर में डबल मर्डर हुआ और इधर सीवान में ओवैसी की पार्टी के सीवान जिलाध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police crime control failed, asaduddin owaisi aimim party siwan district president shot dead
AIMIM के सीवान जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी बिहार में सरकार के साथ भी है और खिलाफ भी। वह इसे कितना बड़ा मुद्दा बना पाएगी, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी के बीच शनिवार की रात AIMIM के सीवान जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोली बरसा दी। बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग में जमाल की मौत हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था, लेकिन पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन


फास्ट फूड की दुकान पर फायरिंग
जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा के तकिया गांव के निवासी आरिफ जमाल की गांव में ही फ़ास्ट फूड की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी यह वारदात हुई। अचानक बाइक सवार तीन अपराधी आए और आरिफ जमाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरिफ जमाल के पेट में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़े। अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार होने में कामयाब रहे। आसपास के लोगों की मदद से आरिफ को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम ने आरिफ को पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से फर्द बयान लेकर जांच शुरू कर दी। पटना रेफर होने के कुछ ही देर में आरिफ की मौत हो गई। गांव के लोग कुछ भी बताने से बच रहे हैं। आरिफ जमाल काफी सक्रिय नेता थे। हाल में ही उन्होंने कुतुब छपरा मोड़ पर फ़ास्ट फ़ूड की दुकान खोली थी। यहां वह रोज की तरह बैठे थे, जब यह घटना हुई।
विज्ञापन


जिले में तीन दिन में आधा दर्जन गोलीबारी
जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पिछले तीन दिनों से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। (1) 20 दिसम्बर को वेस्टर्न यूनियन संचालक से डेढ़ लाख की लूट एव गोलीबारी, (2) बीते मंगलवार को महराजगंज में मोबाइल छीनकर गोली मारी गयी, (3) बीते बुधवार को सीवान ग्लास हाउस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, (4) 22 तारीख को बिहार राज्य खाद्य निगम के कार्यालय पर टेंडर ठेकेदार के प्रतिनिधि पर गोलीबारी, (5) बीती देर रात एमएम कालोनी में एक व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, (6) ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष की गोलीमार हत्या। अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed