फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Constable to ASI promotion list Bihar Police Service seniority list download

Bihar Police : बिहार पुलिस के 990 सिपाही बन गए ASI, मुख्यालय ने जारी की 731 BPS अधिकारियों की वरीयता सूची भी

Fri, 02 May 2025 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 02 May 2025 09:06 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार शाम दो बड़ी खबरें निकलीं। एक तरफ बिहार पुलिस सेवा के 731 अधिकारियों की वरीयता सूची जारी हुई तो दूसरी तरफ 990 सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक का उच्चतर प्रभार देने की अधिसूचना जारी हुई।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Constable to ASI promotion list Bihar Police Service seniority list download
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार पुलिस मुख्यालय से बिहार पुलिस के 990 सिपाहियों का प्रमोशन किया है। वेलोग सिपाही से अब पुलिस सहायक अवर निरीक्षक बना दिए गये हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची भी जारी कर दी है। यह औपबंधिक वरीयता सूची 1 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप
विज्ञापन


अधिसूचना के तहत यह भी कहा गया कि कार्यकारी प्रभार से आच्छादित किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध यदि कोई विभागीय कार्यवाही लंबित हो, निलंबन हो अथवा सजा का प्रभाव में हो या उनके विरुद्ध निगरानी / फौजदारी / आपराधिक मामला विचाराधीन हो तो उस स्थिति में यह कार्यकारी प्रभार देय नहीं होगा। 990 सिपाहियों के प्रमोशन की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election: चिराग पासवान की पार्टी ने एनडीए से बनाई दूरी, अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा नेताओं ने?

जारी की गई 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची
बिहार पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने शुक्रवार को बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची भी जारी की थी। यह सूची सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षक (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस), वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सभी समादेष्टा (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) को भेजा गया है। साथ ही यह स्पष्ट भी किया गया है कि अगर इस संबंध में किसी भी शख्स को को आपत्ति या दावा करना हो तो सात दिनों के अंदर इससे जुड़े साक्ष्यों की अभिप्रमाणित प्रति के साथ पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed