फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar police constable fake candidate arrested constable recruitment exam cbcs patna bihar

Bihar Police: सिपाही भर्ती परीक्षा में 11 अभ्यर्थी गिरफ्तार, कोई स्कॉलर की तो कोई नाम बदल कर दे रहे थे परीक्षा

Sat, 11 Jan 2025 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 Jan 2025 08:08 PM IST
सार

Bihar : बिहार सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा देने आये 16 फर्जी परीक्षार्थीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें किसी ने लिखित परीक्षा स्कॉलर से दिलवाई तो किसी ने खुद नाम बदलकर परीक्षा में शामिल हुआ था। सब की कहानी अलग-अलग है। 

विज्ञापन
Bihar News : bihar police constable fake candidate arrested constable recruitment exam cbcs patna bihar
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद 9 दिसंबर से बिहार सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा ले रही है। यह परीक्षा पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में हो रही है। इस परीक्षा में पुलिस ने 16 फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। इस परीक्षा में कोई अभ्यर्थी दूसरे के बदले परीक्षा देने आया था तो कोई खुद दूसरी बार परीक्षा दे रहा था। उनकी गिरफ्तारी फिजिकल टेस्ट में बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पकड़े जाने के बाद हुई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिसिया पूछताछ पर यह पता चला कि किसी अभ्यर्थी ने दूसरे को अपनी जगह बैठा कर लिखित परीक्षा दिलवाई, तो कोई अभ्यर्थी गलत नाम पर परीक्षा देने के दौरान पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस से बताया कि गिरफ्तार किये गये अभ्यर्थियों में मुंगेर निवासी शशांक यादव, भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी  राजीव सिंह, भागलपुर जिला के गोराडीह निवासी सत्यम कुमार, सारण जिला के परसा निवासी राजू कुमार यादव और मुंगेर जिला के तारापुर निवासी नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मुंगेर निवासी शशांक ने बताया कि लिखित परीक्षा में स्कॉलर से 30 हजार में बात हुई थी, जिसमें उसने 15 हजार रुपये दिये थे। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह स्कॉलर कौन था? इनके बदले में कौन स्कॉलर था, जिसने लिखित परीक्षा दिया था, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला गर्दनीबाग थाना में दर्ज किया गया है और पुलिस स्कॉलर का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed