{"_id":"66ed4fb9d833e0be340ed668","slug":"bihar-news-bihar-police-attached-lalu-yadav-rjd-party-bima-bharti-s-house-in-purnea-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राजद नेत्री बीमा भारती के घर पर पुलिस ने की कुर्की, हत्या के मामले में पति और पुत्र हैं नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राजद नेत्री बीमा भारती के घर पर पुलिस ने की कुर्की, हत्या के मामले में पति और पुत्र हैं नामजद
Fri, 20 Sep 2024 04:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:04 PM IST
सार
Bihar : चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में राजद नेत्री के पति और उनके बेटे नामजद आरोपी हैं। पति ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि बेटा अभी भी फरार है। कोई नोटिस के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके घर पर पुलिस ने कुर्की किया है।
विज्ञापन
कुर्की करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से पांच बार विधायक रहीं बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके रूपौली विधानसभा के भिट्टा स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्णिया के चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा पर आरोप है।
विज्ञापन
राजद ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया
इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में नाम आने के बाद से बीमा भारती का बेटा राजा फरार है, जबकि पति अवधेश मंडल ने बीते 5 अगस्त को ही सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से ही कुख्यात अवधेश मंडल जेल में बंद हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से राजद नेतृत्व में भी खलबली मची हुई है। बीमा भारती के समर्थकों में आक्रोश है, और वह पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता रहे हैं।
विज्ञापन
वारंट जारी कर चुकी है पुलिस
पुलिस का कहना है कि आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए रूपौली पुलिस पहले गिरफ्तारी वारंट हासिल कर चुकी थी, पर वो फरार था। इसलिए पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के इश्तेहार के लिए आदेश मांगा था। कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलते ही पुलिस ने 3 जुलाई की शाम बीमा भारती के आवास पर इश्तेहार चिपकाया था। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी विकास कुमार, ब्रजेश यादव, संजय भगत और विशाल राय को 48 घंटे के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन