{"_id":"65f91ee972921890a607fc27","slug":"bihar-news-bihar-police-assistant-sub-inspector-killed-in-hit-and-run-case-in-nalanda-during-vehicle-check-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : हिट एंड रन में पुलिस ASI की हत्या; जांच के लिए वाहन रोकता देख गति बढ़ाकर बाइक से मारा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : हिट एंड रन में पुलिस ASI की हत्या; जांच के लिए वाहन रोकता देख गति बढ़ाकर बाइक से मारा धक्का
Tue, 19 Mar 2024 10:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:46 AM IST
सार
Bihar News : बिहार में फिर एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। वाहन जांच के लिए बाइक रोकता देख गति बढ़ाकर पुलिस अवर सब इंस्पेक्टर को सीधी टक्कर मारी गई। गंभीर स्थिति में पटना ले जाने के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसी जगह बाइक सवार बदमाशों ने एएसआई विजय कुमार चौहान को कुचल दिया।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में फिर एक वर्दीधारी की हत्या हो गई। इस बार फिर हिट एंड रन का केस है। और, यह हत्या बाइक सवार ने की है। बाइक सवार तीन लोगों ने वाहन जांच के लिए रोकते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में इस घटना को अंजाम दिया। बाइक रोकी जाती, इससे पहले बाइक ने गति और तेजी से बढ़ा दी, फिर पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को इतनी तेजी से धक्का मारा कि पटना पहुंचने तक भी सांस नहीं चल सकी। घटना कल्याण विगहा थाना क्षेत्र का है। मृतक विजय कुमार चौहान (45) नवादा के रहने वाले थे जिनका हाल में ही एएसआई के पद पर प्रमोशन हुआ था। कुछ महीना पहले वह डुमरांव से पीटीसी का प्रशिक्षण पासकर ड्यूटी पर लगे थे।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कल्याण विगहा थाना की पुलिस बख्तियारपुर-कल्याण विगहा के बॉर्डर स्थित धोवा नदी के पुल के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर तेज गति से बख्तियारपुर की ओर से कल्याण विगहा की ओर आ रहे थे। ड्यूटी में तैनात एएसआई विजय कुमार चौहान ने उस बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार ने बाइक की स्पीड को कम करने की जगह गति को और अधिक बढ़ा दिया और विजय कुमार चौहान को हिट करते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके कारण विजय कुमार चौहान के सिर एवं शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें आननफानन में हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें वहाँ से हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित गति से अनुसंधान शुरू किया और तीनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल इन सब से पूछताछ कर रही है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। एसपी अशोक मिश्रा ने नालंदा पुलिस की ओर से एएसआई विजय कुमार चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन