{"_id":"67d6b9a99f34872f8e03f473","slug":"bihar-news-bihar-police-arrested-two-accused-in-murder-case-from-haryana-supaul-news-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मर्डर केस के दो आरोपियों को बिहार पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार; राइस मिल में छिपे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मर्डर केस के दो आरोपियों को बिहार पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार; राइस मिल में छिपे थे दोनों
Sun, 16 Mar 2025 05:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:14 PM IST
सार
Supaul News : सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बीते छह फरवरी की रात भैंगाधार बांध पर बेल्ही निवासी अरविंद रजक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में अब तक छह अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के बहुचर्चित अरविंद हत्याकांड में शामिल दो अहम आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार गिरफ्तारी हरियाणा के कैथल जिले के गुहाल थाना क्षेत्र के चिका गांव से हुई। हत्या के बाद गोविंदपुर पंचायत के घटहा वार्ड 9 निवासी मुकेश कुमार यादव और कौआखानी निवासी संजीव सुतिहार फरार हो गए थे। दोनों हरियाणा में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें दोनों को हत्या के दिन मृतक अरविंद के साथ होटल में खाना खाते देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
लोकेशन ट्रेस कर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। जिसके बाद आदेश मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पुअनि बालेश्वर कुमार, दो सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार राहुल की टीम हरियाणा पहुंची। जहां गुहाल थाना पुलिस से संपर्क कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। वहीं स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिका गांव स्थित तिलक राम राइस मिल से दोनों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो का ड्राइवर मुकेश था। जबकि संजीव ने लाइनर का काम किया। पूछताछ में दोनों ने कई अहम राज खोले। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी खुल कर बोलने से परहेज कर रही है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; जानिए क्या कैसे हुआ
विज्ञापन
हत्या मामले में अब तक छह की हुई गिरफ्तारी
अब तक इस हत्याकांड में छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या मामले में अन्य कुछ लोगों की संलिप्तता है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। बता दें कि बीते 6 फरवरी की रात भैंगाधार बांध पर बेल्ही गांव निवासी अरविंद रजक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद लोग पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन