{"_id":"67d6b73eff412e3e1005ed89","slug":"bihar-news-husband-and-wife-die-in-gaya-couple-suicide-case-domestic-dispute-police-investigation-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; परिवालों वालों ने दाह संस्कार भी कर दिया; जानिए क्या कैसे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; परिवालों वालों ने दाह संस्कार भी कर दिया; जानिए क्या कैसे हुआ
Sun, 16 Mar 2025 05:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:04 PM IST
सार
Gaya News: दो दिनों से दंपती के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी। अचानक दोनों घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की तो अगले दिन दोनों के शव मिले।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चार बच्चों के माता-पिता ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और आननफानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूरा घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव की है।
विज्ञापन
पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय बिरजू मंडल और 28 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने किन्हीं अज्ञात कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया। पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में घुसकर अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों के साथ की लूटपाट
विज्ञापन
दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था
स्थानीय लोगों के अनुसार होली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिनों से एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं हो रही थी। अचानक शनिवार की शाम दोनों घर से निकल गए। कुछ देर के बाद परिजन दोनों पति-पत्नी को खोजने निकले। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि दोनों अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उक्त सूचना पर परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद गांव में उक्त घटना की चर्चाएं शुरू हो गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन