फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested rjd party leader accused in pacs president shot in nalanda biha

Bihar Police : लालू यादव की पार्टी राजद का नेता गिरफ्तार; नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने का मामला

Thu, 28 Nov 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने का मामला कल सुर्खियों में रहा था। आज इस केस में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गिरफ्तारी के कारण चर्चा गरम है। उसे गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested rjd party leader accused in pacs president shot in nalanda biha
राजद नेता को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नालन्दा के बिहार शरीफ प्रखण्ड के मेघि नगमा पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली  मारने के मामले में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजद के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष विजय गोप की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने कर दी है।
विज्ञापन


अपशब्द और बेटे से मारपीट के बाद पिता को मारी गोली
बुधवार को हुए पैक्स चुनाव में विजयी घोषित शिवचरण प्रसाद के साथ हुई इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हिंसा का एक दर्दनाक उदाहरण पेश किया था। यह खबर तत्काल सुर्खियों में आ गई थी। जब शिवचरण प्रसाद अपने समर्थकों के साथ गांव लौट रहे थे, तभी 50 से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने न केवल अपशब्द कहे, बल्कि शिवचरण प्रसाद के पुत्र के साथ मारपीट करने के बाद नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पर गोली चला दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से हमलावरों का आतंक देखा जा सकता है। वीडियो में अपशब्दों के बीच-बीच में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन


राजद बोला- अब वह पदाधिकारी नहीं, कार्यकर्ता
दीपनगर थाने के थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी विजय गोप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने पार्टी की ओर से जानकारी दी कि विजय गोप वर्तमान में पार्टी के किसी पद पर नहीं है। अब वह एक आम कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed