Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अधिसूचना जारी
Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों की तैयारी अब अपने परवान पर है। इससे पहले बिहार सरकार ने फिर कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी परवान चढ़ रही है। इस बीच गृह विभाग ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा से अधिसूचना जारी की गई है। ट्रान्सफर किये गये आईपीएस अधिकारियों में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश कुमार, 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी शैशव यादव, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा, 2018 बैच की हीआईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी महेन्द्र कुमार बसंत्री, 2018 बैच के संजय कुमार और 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शिखर चौधरी शामिल हैं।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश कुमार जो वर्तमान में बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा में समादेष्टा थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी शैशव यादव को डुमरांव सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का समादेष्टा सह प्राचार्य बनाया गया है। वह अभी तक आधुनिकीकरण में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदासीन थे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को अनुसन्धान नियंत्रण कक्ष और अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को सारण का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शिखर चौधरी को कटिहार का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।