फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar in Budget 2024 pm modi government bihar expressway road in budget hindi

Bihar Expressway : केंद्र सरकार ने बिहार को दो एक्सप्रेस-वे दिए; कैसे दूसरी सड़कों से अलग होगा यह, कहां बनेगा

Tue, 23 Jul 2024 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के आगे बढ़ने की दिशा में केंद्र का यह पैकेज काफी बेहतर साबित होगा। हमलोग लगातार केंद्र से मांग कह रहे थे। आज बजट में कई चीजों पर मदद दी गई है। इससे बिहार को फायदा मिलेगा।
 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar in Budget 2024 pm modi government bihar expressway road in budget hindi
एक्सप्रेस वे की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी 3.0 की सरकार ने केंद्रीय बजट में बिहार को कई सौगात दी। इनमें से सबसे बड़ी सौगात एक्सप्रेस-वे का मिलना है। बिहार दो नए एक्सप्रेस बनाने का एलान किया गया है। इतना ही नहीं बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा जैसे शहरों को इन एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा बक्सर मे गंगा नदी पर अतिरिक्त दो लेन पुल भी बनाया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह एलान किया है। उन्होंने संसद में कहा कि 26 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, बक्सर-भागलपुर-एक्सप्रेस-वे, बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को एक्सप्रेस वे जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के आगे बढ़ने की दिशा में केंद्र का यह पैकेज काफी बेहतर साबित होगा। हमलोग लगातार केंद्र से मांग कह रहे थे। आज बजट में कई चीजों पर मदद दी गई है। इससे बिहार को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


बक्सर से भागलपुर महज चार घंटे में
बक्सर से भागलपुर के बीच की दूरी 386 किलोमीटर है। सफर तय करने में लोगों को नौ से दस घंटे तक का समय लगता है। एक्सप्रेस-वे बनने से यह सफर महज चार घंटे में ही पूरी हो जाएगी। इसके बनने से बक्सर, भोजपुर, सासाराम, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर वासियों को भी काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


पटना से पूर्णिया एक्सप्रेस-वे भी बनेगा
अब तक पूर्णिया के लोगों को पटना आने के लिए बेगूसराय होकर 307 और अररिया होकर 381 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी। लेकिन, एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी। पूर्णिया से पटना के 210 किमी की ही दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके बनने के लिए वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया को लोगों को काफी फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed