फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar government ministers paid tribute to Kameshwar Chaupal, Supaul, BJP, JDU,

Kameshwar Chaupal: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- ऐसा था कामेश्वर चौपाल का व्यवहार कि उनका कोई विरोधी नहीं हुआ

Sat, 08 Feb 2025 08:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

Bihar News : पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल के निधन के उपरांत बिहार सरकार के चार मंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान सभी ने श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar government ministers paid tribute to Kameshwar Chaupal, Supaul, BJP, JDU,
पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि देने पहुंची बिहार सरकार के मंत्री और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन से मरौना प्रखंड के कमरैल गांव में शोक का माहौल है। उनके निधन के उपरांत शनिवार को पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए कमरैल में जनसैलाब उमड़ा। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उन्हें पुष्प अर्पित करने के उपरांत भाजपा का झंडा ओढ़ाया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्व चौपाल का परिवार भाजपा का परिवार है। उनका निधन पार्टी के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने समाज और भगवान राम के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। राम जन्म भूमि पर पहली ईंट रखने वाले स्व चौपाल तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी भी बने। जिस परिवार में जन्म लिया और जो मुकाम हासिल किया, वह प्रेरणादायक है। सुदूर देहात और अत्यंत पिछड़े परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी मेहनत और सेवा भाव की वजह से उन्होंने खुद को सामाजिक और राजनीतिक जीवन में स्थापित किया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Bihar government ministers paid tribute to Kameshwar Chaupal, Supaul, BJP, JDU,
श्रद्धांजलि देने पहुंची मंत्री दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

इधर, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कामेश्वर चौपाल गरीब परिवार में जन्मे, लेकिन उन्होंने बड़े काम किए। गांव और समाज के हर कार्य में सक्रिय रहे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जबकि मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि स्व चौपाल ने आरएसएस और विहिप के माध्यम से देश के लिए कई असाधारण कार्य किए। उनका निधन भाजपा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ है। कामेश्वर चौपाल के निधन से ना केवल भाजपा बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज में शोक व्याप्त है। उनके विचार और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें स्व चौपाल के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। उनके व्यवहार की वजह से कोई उनका विरोधी नहीं हुआ। ईश्वर ऐसा व्यवहार और सौभाग्य सभी को प्रदान करे। इससे पूर्व बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी स्व चौपाल को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मरौना बीडीओ रचना भारतीय, मुखिया रविंद्र कुमार उर्फ देवेंद्र ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण यादव, आनंद कुमार, विष्णु देव यादव, राज कुमार रमण, चंद्र किशोर यादव, विमल पहलवान, दुर्गा नंद यादव, बद्री नारायण ठाकुर, हरिबंश मणि, श्याम सुंदर यादव, छेदी लाल यादव, हीरा लाल यादव, एजाजुल हक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Bihar government ministers paid tribute to Kameshwar Chaupal, Supaul, BJP, JDU,
कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि देते मंत्री विजेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
देश ही नहीं, तमाम हिंदुओं के लिए गहरी क्षति
इधर, मधेपुरा के सिंहेश्वर से राजद विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि रोटी के साथ राम का नारा देने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन देश ही नहीं, तमाम हिंदुओं के लिए गहरी क्षति है। भगवान राम को मानने वाले तमाम लोग मर्माहत हैं। कहा कि स्व चौपाल उनके राजनीतिक गुरू रहे हैं। दशकों तक उनकी क्षति को पूरा नहीं किया जा सकेगा। वह चौपाल समाज का प्रतिनिधित्व लोकसभा तक चाहते थे। अब उनके इस अरमान को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायभीर गांव में ही स्व चौपाल का जन्म हुआ था, जहां मेरा पैतृक गांव है। जन्म के ढ़ाई साल तक वह वहीं रहे। वर्ष 1991 में जब वह राजनीतिक जीवन में आए, तब भी मैं उनके साथ रहा। उनके मार्गदर्शन में ही मैंने राजनीतिक मुकाम हासिल की है।

गरीबों और दलितों के लिए मसीहा थे स्व चौपाल
वही एडीएम राशिद कलीम अंसारी ने कहा कि स्व चौपाल गरीबों और दलितों के लिए मसीहा के समान थे। जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए वह दिवंगत कामेश्वर चौपाल के गांव पहुंचे हैं। स्व चौपाल का निधन विशेष तौर पर बिहार, सुपौल जिले और इस क्षेत्र विशेष के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार शोक संतप्त के परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed