फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bihar gazette notification on Bihar Land department for land survey data

Bhumi Bihar : जमीन सर्वे को लेकर आया बड़ा अपडेट, कहीं आपका मौजा तो नहीं इस सूची में; देखिए, गजट नोटिफिकेशन

Sun, 23 Feb 2025 06:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

Bihar Land Survey: अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 300 और गांवों के अंतिम प्रकाशन का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही सभी को अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम रूप से प्रकाशित सभी मौजों में नए नक्शे के मुताबिक भूमि की मापी का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar News: bihar gazette notification on Bihar Land department for land survey data
मंत्री दिलीप जायसवाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। अब नीतीश सरकार ने 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी से मिले 44 अंचल के कुछ 661 राजस्व ग्राम यानी मौजे का अंतिम अधिकार अभिलेख, भू अभिलेख और परिमाप मिलने के बाद गजट का प्रकाशन कर दिया गया है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की अधिसूचना जारी कर दिया है। विभाग के सचिव जय सिंह के हस्ताक्षर से बिहार सरकार के 17 फरवरी, 2025 की तारीख में इससे संबंधित गजट का प्रकाशन किया गया है। इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। गजट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

विज्ञापन


बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (यथा संशोधित) अधिनियम, 2011 की धारा-12 की उपधारा (2) के तहत 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों द्वारा 44 अंचलों के कुल 661 राजस्व ग्रामों का अंतिम अधिकार अभिलेख भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को प्राप्त हुआ। निदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विभाग ने इसे मौजावार प्रकाशित किया है। 2011 के अधिनियम के नियम-16 के उपनियम (1) में प्रावधान है कि राज्य सरकार किसी क्षेत्र विशेष के संबंध में अधिसूचना द्वारा य़ह घोषित कर सकती है कि वहां अधिकार अभिलेखों का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। य़ह अधिसूचना उस प्रकाशन का निर्णायक साक्ष्य माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- बिहार के लिए उपलब्धि
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे बिहार सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि विभाग का य़ह काम राज्य में भूमि प्रबंधन के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस काम की कामयाब शुरुआत के लिए सचिव श्री जय सिंह और अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।


अपर मुख्य सचिव बोले- 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 300 और गांवों के अंतिम प्रकाशन का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही सभी को अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम रूप से प्रकाशित सभी मौजों में नए नक्शे के मुताबिक भूमि की मापी और नए खतियान के अनुसार दाखिल खारिज का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2020 में 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के प्रथम चरण का काम शुरू किया गया था। उनमें से 13 जिलों के 44 अंचलों के 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल हो चुका है। जिन जिलों ने इस काम में अच्छी प्रगति की है उनमें शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, जहानाबाद और लखीसराय जिलों के नाम शामिल हैं। 

सचिव बोले- 50 मौजों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूरा
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिले में कुल 284 गांव हैं जिसमें 207 का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। अगले एक-दो माह में य़ह जिला पूरी तरह से विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम से आच्छादित हो जाएगा। इसी तरह बेगूसराय के एक अंचल के कुल 56 मौजों में से 50 में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूर्ण हो चुका है। य़ह अंचल भी जल्द ही नए भूमि दस्तावेजों के आधार पर काम करने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed