{"_id":"6588609a806785e46d0e1965","slug":"bihar-news-bihar-cm-nitish-kumar-minister-vijay-chaudhary-called-ayodhya-ram-mandir-only-for-bjp-targets-modi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir : नीतीश कुमार के मंत्री ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर अब यह क्या कह दिया! भाजपा पर भी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir : नीतीश कुमार के मंत्री ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर अब यह क्या कह दिया! भाजपा पर भी निशाना
Sun, 24 Dec 2023 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:17 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में राजद कोटे के मंत्री तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर सवाल उठा ही रहे थे, अब जदयू कोटे के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसके अस्तित्व और औचित्य पर सवाल उठाते हुए बहुत कुछ कह दिया।
विज्ञापन
जदयू कोटे के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
22 जनवरी को प्रभु राम की नगरी अयोध्या में उनका प्राण प्रतिष्ठा होना है जिसको लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू कोटे के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसके अस्तित्व और औचित्य पर सवाल उठाते हुए बहुत कुछ कह दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन है इसका क्या मतलब। राम मंदिर तो बिहार के गांव-गांव में बने हुए हैं और गांव-गांव में लोग राम की पूजा करते हैं। राम की पूजा करने के लिए किसी मंदिर में जाने की भी बहुत अधिक आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
भाजपा पर भी साधा निशाना
विजय चौधरी ने इसी बहाने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर एक मंदिर बनाया है और जिन्होंने मंदिर बनाया है वह जिनको आमंत्रित करेंगे वह सोचेंगे कि उन्हें जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए। जहां तक राम की पूजा की बात है तो राम भगवान तो सब के भगवान हैं। हर दल के कार्यकर्ता के भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि भगवान तो किसी एक पार्टी के हो नहीं सकते। अगर भगवान को ही कोई पार्टी या कोई व्यक्ति अपने पाले में ही खींचने की कोशिश करता है तो आप समझ लीजिए कि वह भगवान को कितने सम्मान से देखता है। विजय चौधरी ने कहा कि भगवान को कहीं कोई पार्टी बनाया जाता है? भगवान तो सबके हैं और अगर भगवान को दलगत आधार पर किसी दल से जोड़ने या दिखाने की कोशिश होती है तो समझिए कि वह किसी और का नहीं बल्कि भगवान के प्रति और सम्मान है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में जनता दल यूनाईटेड कोटे से वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को यह बातें एक सवाल के जवाब में कही। उनसे अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन