फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Budget session of the Legislative Assembly starts

Bihar News : विधान सभा चुनाव से पहले इस दिन से शुरू हो रहा विधान मंडल का बजट सत्र, जानिए क्यों है ख़ास

Mon, 10 Feb 2025 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बात की घोषणा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Budget session of the Legislative Assembly starts
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बजट सत्र शुरू होने की घोषणा कर दी गई है।  बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बात की घोषणा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की है। यह सत्र 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन


यह बजट सत्र होगा बेहद महत्वपूर्ण
28 फरवरी शुक्रवार को सबसे पहले शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण होगा। फिर भारत का संविधान के अनुच्छेद 176 (1) के अधीन 11:30 बजे पूर्वाह्न में बिहार विधानमंडल के प्रस्तावित भवन के सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को एक साथ समवेत बैठक में मान्य राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में माननीय राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रशन का सदन पटल पर रखा जायेगा। फिर आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुतीकरण होगी। अगले दो दिन के बाद यानी 1 मार्च को सरकार का बजट पेश होगा। साथ ही राज्यपाल के भाषण पर सदन में वाद विवाद भी होगा। फिरअलग-अलग विभागों के बजट पेश किये जाएंगे। चुंकि  2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए यह बजट सत्र बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसमें 1 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का राज्य का बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानिए कब क्या होगा 
20 दिन चलने वाले विधान मंडल सत्र में पहले दिन यानी 28 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर 1 मार्च को राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा। दो दिन 2025-26 के आय व्ययक पर सामान्य विमर्श किया जायेगा। एक दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद होगा। सरकार का उत्तर एवं तत्सबंधी विनियोग विधेयक, दस दिन वित्तीय वर्ष 2025 26 के आय-व्ययक के अनुदान की मांगों पर वाद-विवाद एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक होगा। दो दिन राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य के बाद फिर दो दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed