{"_id":"6606c684fbdc2421fa0b0a5d","slug":"bihar-news-before-going-to-bharat-ratna-function-chirag-paswan-told-on-meeting-with-nitish-kumar-ljp-list-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chirag Paswan : सीएम नीतीश कुमार के साथ क्या हुई बात, चिराग पासवान ने बताया; प्रत्याशियों की सूची सुबह तक आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chirag Paswan : सीएम नीतीश कुमार के साथ क्या हुई बात, चिराग पासवान ने बताया; प्रत्याशियों की सूची सुबह तक आएगी
Fri, 29 Mar 2024 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:17 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सांसद चिराग पासवान की कल मुलाकात हुई थी। आज चिराग ने बताया कि इस मुलाकात में क्या बात हुई। उन्होंने कहा कि वह जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के समारोह में जाकर गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2020 के समय से लोक जनशक्ति पार्टी सांसद चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी थी, जिसका एक तरह से पटाक्षेप गुरुवार को हुआ। गुरुवार को नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात हुई और खुशनुमा माहौल की तस्वीर सामने आयी। अब शुक्रवार को चिराग पासवान ने इस मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुद को गौरवान्वित बताया। उन्होंने लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशियों की सूची शनिवार सुबह तक जारी होने की संभावना बताई।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’
चिराग पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग हमलोग एक लम्बे समय से करते आ रहे हैं। अब उनको यह सम्मान दिया जा रहा है इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महामहिम का आभार प्रकट करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, यह हम सब बिहारियों के लिए एक गौरव की बात है। यह पुरस्कार उन्हें कल दिया जाएगा, जिसमें सम्मिलित होकर मुझे उस पल का साक्षी बनने का सौभाग्य मिल रहा है, मैं उसी में शामिल होने जा रहा हूं।
विज्ञापन
दिल्ली में चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ होने पर चिराग पासवान ने बताया कि गठबंधन में हमलोग सभी एक साथ हैं और बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग एकसाथ अग्रसर हो रहे हैं तो यकीनन चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति, प्रचार प्रसार को लेकर तमाम बातें होंगी। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के संबंध में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि आज रात से लेकर कल सुबह तक घोषणा कर दी जाएगी। महागठबंधन और कांग्रेस को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी (कांग्रेस) अपनी चिंता है।
विज्ञापन