{"_id":"680658749e10c29b8f0029ec","slug":"bihar-news-bas-officers-posting-and-transfer-ias-officers-transfer-posting-gad-bihar-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दो आईएएस अधिकारियों के साथ 11 BAS अधिकारियों का ट्रांसफर, एक अधिकारी को वीआरएस की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दो आईएएस अधिकारियों के साथ 11 BAS अधिकारियों का ट्रांसफर, एक अधिकारी को वीआरएस की स्वीकृति
Mon, 21 Apr 2025 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:09 PM IST
सार
GAD Bihar : बिहार सरकार ने एक बार फिर से आईएएस अधिकारी समेत कई बीएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। एक अधिकारी को वीआरएस की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने एक बार फिर दो आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 11 BAS अधिकारियों का ट्रांसफरकिया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को वीआरएस की भी अनुमति मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ तीन अधिसूचना जारी की है। एक उप विकास आयुक्त के साथ-साथ कई उप समाहर्ता और भूमि सुधार उप समाहर्ता भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन
स्थानान्तरण किये गये आईएएस अधिकारियों में 2017 बैच के कृष्ण कुमार को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह अब तक वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थापित थे। दूसरे आईएएस अधिकारी 2020 बैच की अनन्या सिंह हैं, जिन्हें औरंगाबाद जिले में जिला परिषद् के उप विकास आयुक्त -सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अनन्या सिंह संवर्ग स्थानानंतरण के बाद पश्चिम बंगाल संवर्ग से बिहार संवर्ग में योगदान देकर पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थी।
विज्ञापन
सीवान निवासी अभयेंन्द्र मोहन सिंह को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह औरंगाबाद जिले में जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। पटना निवासी शाहनवाज अहमद नियाजी को सूचना एवं प्रवैद्दिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है। फिलहाल वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। भोजपुर निवासी मोहम्मद मंजूर आलम को लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। वह अभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
औरंगाबाद जिले के कयूम अंसारी को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह फिलहाल सारण जिले में लेखा प्रशासन एवं स्वर नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। झारखंड के रहने वाले नीरज नारायण पांडे को पथ निर्माण विभाग का उपसचिव बनाया गया है। फिलहाल वह लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया में निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। पटना के रहने वाले आनंद प्रकाश को गया में वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है। वह फिलहाल स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।
नालंदा जिला के सुमन कुमार को खाद्द एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। फिलहाल वह सारण जिला में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। सीतामढ़ी जिला के अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल शिवहर में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर पदस्थापित थे।सारण की प्रियंका कुमारी को स्थानिक आयुक्त के कार्यालय नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वह फिलहाल समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित थी। कैमूर जिला के मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। वह फिलहाल गया में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित थे।