फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Baraati beaten to death in Samastipur, dispute over DJ playing disco. bihar police.

Bihar News : आए थे बारात, लौटे तो सजी अर्थी; क्या हुआ कि दुल्हन वालों ने बारातियों का 'स्वागत' किया ऐसा

Wed, 27 Dec 2023 01:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

Bihar : बिहार में शादी के वक्त मारपीट होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक शहर में बारात लगने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिस वजह से गांव के कुछ लोगों ने  बारातियों को घेर कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में एक बाराती की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गये हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Baraati beaten to death in Samastipur, dispute over DJ playing disco. bihar police.
मृतक शिवशंकर राय और ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में दरवाजा लगाकर वापस लौटते हुए बारात की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गये हैं।  उन घायलों में एक की हालत काफी गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव की है। मृतक की पहचान विशनपुर पहाड़पुर गांव निवासी विशुन राय के पुत्र शिवशंकर राय (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस वजह से हुआ था हंगामा 
घटना के संबंध में घायलों का कहना है कि रात विशपुर गांव से बारात तारा धमौन गांव गई थी। वहां बारात लगने के दौरान बाराती झूम रहे थे और डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा था। गांव के कुछ लोगों ने बारातियों को अश्लील और भद्दे भोजपुरी गाना बजाने से मना किया। इस दौरान दोनों तरफ से ताना-तनी हो गई लेकिन अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करा दिया। फिर दरवाजे बारात लग गई। दूल्हा को शादी के घर के अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन


लौटते वक्त घेर कर की गई पिटाई 
बाराती खाना खाने के बाद वापस विशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जिरात पुल के पास 12-15 की संख्या में बाइक सवार लोग सड़क पर आकर खड़े हो गये।    सड़क पर भीड़ को देखकर सभी बारातियों की गाड़ी रुक गई। गाड़ी रुकते ही सड़क पर खड़े सभी लोगों ने बारातियों को घेर लिया और अचानक उनपर हमला कर दिया। उनलोगों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में एक बाराती की मौत हो गई जबकि 12 से 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ग्रामीण दौड़कर आये और सभी घायल बारातियों को उठाकर पटोरी अस्पताल में ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
 घटना के संबंध में पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। बारात के लौटते वक्त पुल के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने इस घटना के विरोध में पटोरी स्थित चंदन चौक के पास सड़क जाम कर दिया। इस वजह से समस्तीपुर- पटोरी- पटोरी मुरादपुर पथ पर जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना से भड़के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की  जांच पड़ताल कर रही है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed