फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bangladeshi citizen arrested to entered India with fake documents, bihar police

Bihar News : भारत में घुसपैठ करने वाला बंग्लादेशी नागरिक धराया, कई जाली कागजात भी बरामद

Sun, 14 Jul 2024 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

Bihar : बंग्लादेशी नागरिक को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और फर्जी दस्तावेज का आधार बना कर धोखाधड़ी करने के मामले में हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Bangladeshi citizen arrested to entered India with fake documents, bihar police
हिरासत में आरोपी बंग्लादेशी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक बंग्लादेशी नागरिक को रक्सौल में इमिग्रेशन विभाग नें अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में पकड़ा है।इसके पास से भारतीय फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बरामद किया गया है जिसमें इसनें फर्जी पता पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी  मोहम्मद जावेद पिता मीर हसन अंकित कराया था।इसमें इसका जन्म तिथि 13 फरवरी 1987 अंकित है, जबकि इसका असली नाम जी एम सोहाग है। इमिग्रेशन अधिकारियों नें उससे जब गहराई से पूछताछ की तो पता चला कि यह बांग्लादेश के पातुआखाली जिला के पातुआखाली सदर के बोतलवानिया का रहने वाला है जो अब्दुल रज्जाक गाजी का पुत्र है।

विज्ञापन


ऐसे हुई घुसपैठी की गिरफ्तारी 
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उक्त बंग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह इसके पहले भी भारत आ चुका है। वह भारतीय विजा लेकर आया हुआ था। इसके बाद वह इस बार अवैध रूप से भारत आया है। भारत आने के क्रम में वह सबसे पहले कोलकाता आया, जहां उपरोक्त फर्जी आधार व पासपोर्ट बनवाया। पुलिस का कहना है कि इसको उस वक्त पकड़ा गया जब वह रक्सौल इमिग्रेशन कार्यालय में एराईवल क्लियरेंस हेतु आया हुआ था। इसके पास बंग्लादेशी पासपोर्ट की भी कॉपी थी। भारतीय व बंग्लादेशी पासपोर्ट में लगे फोटो एक समान थे। इसी वजह से आरोपी पर संदेह हो गया  से इसके ऊपर संदेह बढ़ गया।
विज्ञापन


फर्जी पेपर हुआ बरामद 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उक्त बंग्लादेशी नागरिक को भारत में अवैध प्रवेश करने और फर्जी दस्तावेज का आधार बना कर धोखाधड़ी करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। उससे से पूछताछ के लिए हरैया पुलिस को इमिग्रेशन विभाग नें सुपुर्द किया है। वहां पुलिस इसके भारत अवैध रूप से आने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed