फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Auto and e-rickshaw operations halted in Patna, glass panes of many vehicles broken.bihar police.

Bihar News : पटना में ऑटो और ई रिक्शा परिचालन ठप, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे

Tue, 05 Sep 2023 11:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Sep 2023 11:43 AM IST
सार

Bihar News : ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं फुटपाथ दुकानदार संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 5 सितंबर को पटना बंद का आह्वान किया है। रविवार तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से ऑटो चल रहे थे लेकिन सोमवार से इसका परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Auto and e-rickshaw operations halted in Patna, glass panes of many vehicles broken.bihar police.
आन्दोलन करते ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं फुटपाथ दुकानदार संयुक्त संघर्ष मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क से ऑटो स्टैंड हटाने के विरोध में ऑटो चालकों ने सोमवार से अपने आन्दोलन को तेज कर दिया है। इसको लेकर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं फुटपाथ दुकानदार संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 5 सितंबर को पटना बंद का आह्वान किया है। रविवार तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से ऑटो चल रहे थे लेकिन सोमवार से इसका परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस क्रम में ऑटो चालक जहां-तहां डंडे लेकर खड़े दिखे। लोगों का कहना है कि ये लोग बस को देखते ही उसके पीछे दौड़कर उनका शीशा तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

Bihar News : Auto and e-rickshaw operations halted in Patna, glass panes of many vehicles broken.bihar police.
सूनी पड़ी सडकें - फोटो : अमर उजाला

इस वजह से किया है हड़ताल 
मेट्रो निर्माण के लिए नगर निगम ने गुरुवार की देर रात पटना जंक्शन गोलंबर के पास स्थित टाटा पार्क से ऑटो स्टैंड को हटवा दिया था।  इसको लेकर ऑटो संघ और पटना नगर निगम प्रशासन के बीच काफी विवाद भी हुआ था। नगर निगम के पदाधिकारियों ने कहा कि मेट्रो का काम जल्द से जल्द पूरा करना है इसके लिए यह जगह खाली करवाई जा रही है लेकिन ऑटो संघ इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसी के विरोध में इन लोगों ने शुक्रवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया। उनके इस हड़ताल करने से आमजन को जंक्शन से कंकड़बाग, हनुमान नगर सहित अन्य इलाकों में जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनका कहना है कि सरकार और प्रशासन ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा और फुटपाथ दुकानों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के वहां से हटा रही है इसलिए इनकी मांग है कि पटना प्रशासन इनको वैकल्पिक ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करे।

आज चौथा दिन
ऑटो चालकों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। यह हड़ताल शुक्रवार से शुरू हुई है। रविवार को ऑटो चालकों ने बस के शीशे भी तोड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार से कई जगह कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गये। इसको लेकर पटना स्टेशन पर आने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू राय ने बताया कि मंगलवार सुबह से पटना जंक्शन के सभी सड़कों में ऑटो परिचालन बंद कर दिया गया है, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। संघ के राजकुमार का कहना है कि 6 सितंबर को शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो ई-रिक्शा भी बंद हो जाएंगे इसलिए सरकार को हमारी मांग पूरी करने ही पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed