{"_id":"65e177f9ddd27a369a06f7bd","slug":"bihar-news-aurangabad-s-daughter-wrote-a-poem-before-pm-narendra-modi-came-to-bihar-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले औरंगाबाद की बेटी ने लिखी कविता, बताया कैसा हो देश का प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले औरंगाबाद की बेटी ने लिखी कविता, बताया कैसा हो देश का प्रधानमंत्री
Fri, 01 Mar 2024 12:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:13 PM IST
सार
एनडीए की पुनः सरकार बनने के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा, औरंगाबाद में व्यापक प्रबंध-बिहार में नीतीश कुमार के साथ एनडीए की पुनः सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का राज्य का यह पहला दौरा है। हालांकि यह कार्यक्रम सरकारी है।
विज्ञापन
मृणालिनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय आगमन की पूर्व संध्या पर औरंगाबाद की एक बेटी ने एक कविता पढ़ी है। कविता के माध्यम से नपे तुले चंद शब्दों में मोदी के कार्यों का गुणगान किया है। 12 वीं की स्टूडेंट मृणालिनी ने गाई कविता-औरंगाबाद की मृणालिनी ने यह कविता गाई है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। मृणालिनी ने देश के प्रधान के नाम जो कविता पढ़ी है, उसकी शुरुआत काशी के कॉरिडोर से शुरु की गई है और अंत कैसा देश का प्रधान होना चाहिए से की है।
विज्ञापन
मान देश का वही प्रधान होना चाहिए-मृणालिनी की कविता के बोल यूं हैं..
काशी का कॉरिडोर हो या
योग भोरे भोर, मचा हुआ है देखो श्रीराम जी का शोर।
ध्वज फहरे सनातन का गुणगान होना चाहिए,
बढ़ाए मान देश का वही प्रधान होना चाहिए।
दुनिया भर की पहली पसंद हिंदुस्तान होना चाहिए,
भारत और माँ भारती का जयगान होना चाहिए।
ध्वज फहरे सनातन का गुणगान होना चाहिए,
बढ़ाए मान देश का वही प्रधान होना चाहिए।
इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे
बिहार में एनडीए की पुनः सरकार बनने के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा, औरंगाबाद में व्यापक प्रबंध-बिहार में नीतीश कुमार के साथ एनडीए की पुनः सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का राज्य का यह पहला दौरा है। हालांकि यह कार्यक्रम सरकारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री औरंगाबाद और बेगूसराय से करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास भी करेंगे। पीएम के दौरे को सरकारी होने के बावजूद सरकारी के नजरिएं से भी देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा-2.0 बिहार फेज-2 की यात्रा औरंगाबाद से ही शुरू की थी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार पीएम की सभा भाग लेने आ रहे
इस यात्रा के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद में जन विश्वास यात्रा सभा की थी। दोनों सभाएं औरंगाबाद शहर के गांधी मैदान में संपन्न हुई थी। लेकिन, मोदी की सभा गांधी मैदान के बजाय एनएच-19 से सटे रतनुआ के पास खेतों को समतल मैदान बनाएं गए जगह पर होनी है, जहां पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सरकारी स्तर से तो तैयारी की गई है। वही पीएम की पार्टी बीजेपी सहित एनडीए की अब फिर से घटक बनी जदयू भी पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है, क्योकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम की सभा में भाग लेने आ रहे हैं। इस वजह से पीएम के दौरे को लेकर एनडीए में उत्साह है और लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से इस दौरे को बिहार के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन