फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Attention.Leopard in Rohtas town.forest department team failing to rescue.bihar police.

Bihar News : रोहतास के लोग रहें सावधान; शहर में घूम रहा है तेंदुआ, पटना से आई विशेष टीम

Wed, 31 Jan 2024 04:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 Jan 2024 04:29 PM IST
सार

Bihar : डेहरी ऑन सोन के शहरी इलाके के लोग सावधान रहें। एक तेंदुआ शहरी क्षेत्र में घूम रहा है जिसको लेकर शहर में दहशत का माहौल है। वन विभाग भी उसे रेस्क्यू करने में फिलहाल असफल हो रही है। इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन
Bihar News : Attention.Leopard in Rohtas town.forest department team failing to rescue.bihar police.
रेस्क्यू करती टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी नगर क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात एक घर में घुसा तेंदुआ अब भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। रोहतास वन विभाग की चार अलग-अलग टीमें तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं पटना से भी एक विशेष टीम आई है लेकिन अब तक वन विभाग की टीम भी रेस्हैक्यू नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


रोशनदान तोड़कर हुआ फरार 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाके से किसी तरह तेंदुआ एक घर में घुस गया। गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। तेंदुआ के घर में घुसते ही लोगों ने घर के कमरे को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने घर में तेंदुआ के घुसने की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों टीम उक्त जगह पर पहुंची। फिर वन विभाग की टीम ने किसी तरह उस तेंदुए को इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया लेकिन वह इंजेक्शन कारगर नहीं हो पाया और तेंदुआ रोशनदान तोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


रेस्क्यू में जुटी टीम 
जहां एक ओर तेंदुए के भागने से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल है वहीं दूसरी ओर जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में घुसने से हर कोई अचंभित है।
इस मामले में जिला वन पदाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि तेंदुए के रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसके लिए पटना से भी एक विशेष टीम आई है। जैसे ही तेंदुए के बारे में कोई सूचना मिलती है वन विभाग की टीम उसे पकड़ लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन कर रहा जिलेवासियों से अपील 
इस मामले में जिला वन पदाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि तेंदुआ अक्सर दिन में आराम करता है और रात्रि में ही बाहर निकलता है। इसलिए जैसे ही कोई सूचना प्राप्त हो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वहीं डीएफओ ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि रात एवं सुबह के समय अकेले ना निकलें। बच्चों और बूढ़े लोगों का विशेष ध्यान रखें। वहीं वन विभाग द्वारा जारी किए गए नंबर पर तेंदुए से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने की जिलेवासियों से अपील की है। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है तथा पटना से बुलाई गई एक विशेष टीम भी पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed