फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attack on police team in Gaya, two policemen injured; The attackers freed the accused

Bihar News : गया में पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; आरोपियों को छुड़ा ले गए हमलावर

Tue, 14 Nov 2023 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Nov 2023 10:27 AM IST
सार

Gaya News : विशुनगंज बाजार में रहने वाली एक महिला पूजा पाठ कर अपने घर लौटी। उसी दौरान उनका देवर अपने दोस्तों के साथ आया और पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी भाभी के साथ मारपीट करने शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Attack on police team in Gaya, two policemen injured; The attackers freed the accused
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के विशुनगंज बाजार में मारपीट की शिकायत पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों को चोटे लगी और मौके पर मौजूद दो महिला सिपाहियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। साथ ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया
विशुनगंज बाजार में रहने वाली एक महिला पूजा पाठ कर अपने घर लौटी। उसी दौरान उनका देवर अपने दोस्तों के साथ आया और पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी भाभी के साथ मारपीट करने शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और महिला के साथ मारपीट कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। लेकिन, अपने साथी को पुलिस हिरासत में देखा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को काफी गाली-गलौज किया
वहां मौजूद दो अन्य लोगों ने डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को मारपीट कर पुलिस की हिरासत से अपने दोनों दोस्त को छुड़ा लिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। डायल 112 की पुलिस टीम के पास हथियार नहीं होने और उनके साथ दो महिला सिपाहियों के होने के मामले को भागते हुए पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के सामने से हटकर अपनी गाड़ी में बैठ गए। तब लोगों ने पुलिसकर्मियों को काफी गाली-गलौज किया। इधर, घटना की शिकायत एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी हिमांशु और डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम को लगा तो बड़ी अधिकारियों ने मगध मेडिकल थानेदार शैलेश कुमार को ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed