फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ASI dies of dengue in Araria, bihar health department tejaaswi yadav rjd bihar news

Bihar Police : नाक-मुंह से अचानक आने लगा खून, अस्पताल पहुंचने से पहले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की हो गई मौत

Fri, 20 Oct 2023 03:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

Dengue : डेंगू से बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है, लेकिन इस क्रम में बीते देर रात एक एएसआई की मौत हो गई। एएसआई की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Bihar News : ASI dies of dengue in Araria, bihar health department tejaaswi yadav rjd bihar news
डेंगू से एएसआई की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में पुलिसकर्मियों को भी समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता है। पटना निवासी बिहार पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की अररिया के फारबिसगंज थाना में पोस्टिंग थी। गुरुवार देर रात एएसआई चिरंजीवी पांडेय की तबीयत बिगड़ने लगी। नाक और मुंह से खून निकलने लगा तो सहकर्मी दौड़भाग करते हुए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां कुछ समझने की स्थिति नहीं थी तो रेफर कर दिया गया। पूर्णिया रेफर किया गया और वहां पहुंचने से रास्ते में ही पांडेय की मौत हो गई। पटना जिला के परसा बाजार के सैदानीचक निवासी चिरंजीवी पांडेय की मौत के बाद चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। इस जानकारी से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई कि डेंगू से इस तरह मौत हो रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार में इस बार आपदा जैसे हालात
इस बार राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या 12 हजार पार कर चुकी है। गुरुवार को ही राज्य में 384 और सिर्पु पटना जिले में 228 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। यह आंकड़े वह हैं, जिनकी जांच या तो सरकारी अस्पताल में हुई है या रिपोर्ट की जानकारी सिविल सर्जन तक पहुंची है। सरकारी आंकड़ों में अक्टूबर के 19 दिनों के अंदर राज्य में 5324 मरीज मिले हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पटना के अलावा सारण, नवादा, वैशाली, मुंगेर, नालंदा आदि जिले में ज्यादा संक्रमण है, हालांकि बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया समेत लगभग हर जिले से डेंगू मरीजों की मौत सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेट्लेट्स गिरने की अंतिम अवस्था में ब्लीडिंग
बुखार को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं दिख रहे लोगों को लग रहा है कि कमजोरी की वजह बुखार है, लेकिन कई बार देर से प्लेट्लेट्स की जांच कराने पर यह बहुत कम नजर आता है। चिकित्सकों के अनुसार, खून में प्लेटलेट्स की भारी कमी की स्थिति में ब्लीडिंग की शिकायत सामने आती है। डेंगू के साथ किसी अन्य बीमारी का लक्षण मिल जाने के कारण भी मरीज संशय में रहते हैं। ऐसे ही संशय के कारण गुरुवार को पटना में एक मरीज की डेंगू से मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। तोड़फोड़ और पथराव में दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed