फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police

Asadudin Owaisi : बिहार में सीट भले नहीं जीते, छाप छोड़ गए ओवैसी; मुहर्रम जुलूसों में उनका पसंदीदा झंडा दिखा

Thu, 18 Jul 2024 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ मुजफ्फरपुर/ नवादा/ मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ मुजफ्फरपुर/ नवादा/ मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jul 2024 11:45 AM IST
सार

Bihar News : असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पांच विधायक 2020 विधानसभा चुनाव में चुने गए थे। कायम रहे एक। लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट नहीं जीती। मगर, लोकसभा में शपथ के दौरान उनके फिलीस्तीन प्रेम के बाद बिहार में उस देश के झंडे खूब दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police
बिहार के कई जिलों में दिखा फिलीस्तीन का झंडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी और देश में दूसरे देश का झंडा इस तरह बुलंद होकर फहराए-लहराए तो तत्काल कड़ी सजा मिल जाएगी, लेकिन बिहार में इन दिनों फिलीस्तीन का झंडा खूब दिख रहा है। मुहर्रम पर मुख्य जुलूस निकलने के दिन भी और उसके पहले भी, बाद भी- फिलीस्तीन का झंडा लहराते हुए उसके जिंदाबाद तक के नारे लग रहे हैं। कुछ फिलीस्तीन बचाओ का नारा दे रहे तो ज्यादातर अनजाने में ही जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद नई संसद में शपथ ग्रहण के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने 'जय फिलीस्तीन' कहा था। उसके बाद से इस तरह की बात चल निकली है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक चुने गए थे, लेकिन चार राजद में चले गए। लोकसभा चुनाव 2024 में ओवैसी की पार्टी का खाता नहीं खुला। लेकिन, अब बिहार में जिस तरह से फिलीस्तीन के जयकारे लग रहे और झंडे लहरा रहे, उसे ओवैसी का ही प्रभाव माना जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

 

Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police
फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया।

12 जुलाई को दरभंगा में दिखा था फिलिस्तीन का झंडा
12 जुलाई को दरभंगा में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया था। मुहर्रम को लेकर नुमाईसी खेलों का प्रदर्शन करने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के क़िलाघाट मुहल्ले में युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह से झंडा लहराए जाने की पुष्टि जिला मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष द्वारा की गई है। फिलिस्तीन के झंडा के साथ समर्थन कर रहे युवक ने टीशर्ट पहन रखा है। दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान ने की पुष्टि करते हुए कहा कि नजर पड़ते ही झंडे को किया जब्त कर लिया गया था। युवक पर भी कार्रवाई की गई थी। 

Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police
मुहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराता युवक - फोटो : सोशल मीडिया।
फिलिस्तीन झंडा के साथ युवक को हिरासत में लिया
16 जुलाई को मोतिहारी में मुहर्रम कर्बला में विदेशी झंडा लहराने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने फिलिस्तीनी झंडा के साथ युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस विदेशी झंडा जब्त करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है। यह घटना मेहसी थाना के वार्ड 10 की बताई जा रही है। इस  मामले को लेकर चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेहसी थाना क्षेत्र में मुहर्रम के कर्बला जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। त्वरित करवाई करते हुए पुलिस विदेशी झंडे के साथ युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन

Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police
मुजफ्फरपुर से यह सवाल वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया।

मुजफ्फरपुर में भी दिखा फिलीस्तीन का झंडा
मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर अखाड़ा जुलूस में फिलिस्तीन देश का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ। बरूराज थाना क्षेत्र के बोरिंग चौक के पास का बताया जा रहा है। एक शख्स बैखौफ अखाड़ा में शमिल होकर फिलिस्तीन का झंडा मुहर्रम के जुलूस में लहराते दिख रहा है। वहां उसे कोई रोक नहीं रहा है पूरी वीडियो में पुलिस भी मौजूद नहीं है। वह अपने हाथो में उक्त देश का झंडा लिए लहरा रहा है। जबकि कई दिनों से जिला भर की पुलिस मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गई थी और विधि व्यवस्था बनाए रखने के कई अहम निर्देश दिए गए थे।

Bihar News : asaduddin owaisi impact in bihar palestine flag shown in muharram 2024 filistin flag bihar police
फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक। - फोटो : अमर उजाला
नवादा में भी दिखा फिलिस्तीन का झंडा
नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया था। बताया गया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान युवकों ने फिलिस्तान का झंडा फहराया और सेव फिलिस्तीन के नारे भी लगाए। इसके बाद पुलिस ने इन झंडों को जब्त कर लिया। इसके बाद तीनों युवकों की पहचान कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed