{"_id":"6605759d6c584e42f20511fa","slug":"bihar-news-asaduddin-owaisi-aimim-candidate-in-bihar-for-lok-sabha-election-2024-against-nda-mahagathbandhan-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: ओवैसी की पार्टी AIMIM पाटलिपुत्र समेत पंद्रह सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी; एक पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: ओवैसी की पार्टी AIMIM पाटलिपुत्र समेत पंद्रह सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी; एक पर संशय
Thu, 28 Mar 2024 07:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:20 PM IST
सार
Lok Sabha : बिहार की 40 में से 15 सीटों पर असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM प्रत्याशी उतारेगी। जिन सीटों का एलान किया गया है, उसमें किशनगंज समेत काराकट,पाटलिपुत्र, गोपालगंज, शिवहर और दरभंगा की सीटें भी हैं।
विज्ञापन
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने लोकसभा चुनाव 2024 में किशनगंज समेत पंद्रह सीटों पर चुनाव में प्रत्याशी देने की घोषणा की है। जिन 15 सीटों का एलान किया गया है, उनमें काराकाट, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा और वाल्मीकिनगर भी शामिल हैं। अख्तरूल ईमान ने कहा कि मधुबनी की सीट अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि लौकी चाकू पर गिरे या चाकू लौकी पर गिरे, बात एक ही ही है। दरअसल उनका इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर था। उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि भाजपा और नफरत वाली पार्टी से सबसे ज्यादा नुकसान तो हमारा है, लेकिन जो लोग खुद को सेक्युलर कहते हैं उन लोगों ने भी हमको कम जख्म नहीं दिया है। फिर भी हम चाहते हैं कि एनडीए को रोकने के लिए एक लार्जर एलायंस बने, लेकिन लार्जर एलायंस को तो नीतीश कुमार ने पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा में पूर्णिया गए थे लेकिन वहां वह कुछ भी समाधान नहीं किये। समाधान 0% और वहां सारी बातें हमारे खिलाफ करने गए थे।
विज्ञापन
इन सीटों पर AIMIM उतारेगी प्रत्याशी
अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारे साथ जो कुछ होना था जालिमों ने सब कुछ किया है। अब हमारे लोगों ने तय किया है कि जब तक सियासी हुकूमत हमारी नहीं होगी, हमारी वकालत करने के लिए कोई तैयार नहीं होगा। इसलिए हमें जहां-जहां मौका मिलेगा हम अपना उम्मीदवार वहां खड़ा करेंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी काराकट,पाटलिपुत्र, गोपालगंज, शिवहर और दरभंगा पर अपना मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेगी। फ़िलहाल मधुबनी पर निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानिए किस किस सीट पर AIMIM उतारेगी प्रत्याशी
अख्तरूल ईमान ने बताया कि पार्टी ने अभी तक मात्र 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था, जिसमें बक्सर, काराकाट, उजियारपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, दरभंगा, बक्सर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा शामिल है। कार्यकर्ताओं की मांग पर अब गोपालगंज, शिवहर और वाल्मीकिनगर में भी उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ किशनगंज में चुनाव लड़ी थी लेकिन इस बार कुल 15 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मधुबनी की सीट अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।