Bihar News : अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के अंतिम दिन देश विदेश के कलाकार सहित IPS की बेटी ने बांधा समां
Bihar : बौद्ध महोत्सव 2024 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को हो गया। देश-विदेश से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही इस कार्यक्रम में जानी मानी आईपीएस अधिकारी की पुत्री ने अपने नृत्यकला से सबको अचंभित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में तीन दिनों तक चलने वाले बौद्ध महोत्सव 2024 का समापन रविवार को हो गया। ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में आयोजित इस महोत्सव के अंतिम दिन भी दर्शकों से पूरा पंडाल भरा रहा। देश-विदेश से आये कलाकारों की प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर लुफ्त उठाया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बिहार के चिर-परिचित और पारंपरिक झूमर से की गई, जिसकी प्रस्तुति कलाकारों ने इस बेहतरीन अंदाज में दिया कि लोग वाह-वाह करने लगे। इसके बाद थाईलैंड और श्रीलंका के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
आईपीएस अधिकारी की बेटी ने किया अद्भुत प्रदर्शन
महोत्सव के अंतिम दिन की सांस्कृतिक संध्या एक छोटी बच्ची के नाम रही, जिसकी प्रस्तुति ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। 12 वर्षीय प्राची पल्लवी साहू के नृत्य की सराहना हर लोग कर रहे थे। प्राची पल्लवी साहू बिहार के चर्चित और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनसूइया रणसिंह साहू की पुत्री हैं। आईपीएस अधिकारी अनसूइया रणसिंह साहू ने बताया कि बहुत कम उम्र से ही उनकी बेटी खुद ही डांस में रुचि दिखाने लगी थी। फिर इसकी विधिवत शिक्षा शुरू हुई। इस मौके पर थाईलैंड से आए कलाकारों ने खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि उन्हें बौद्ध महोत्सव में अपनी प्रस्तुति करने का मौका मिला यह उनके लिए गौरव की बात है।