फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Arms Act accused died within two hours in munger Bihar police custody

Bihar Police : पुलिस की हिरासत में दो घंटे के अंदर हो गई मौत, परिजनों ने जमकर किया बवाल; एसपी से भी उलझे

Fri, 03 Jan 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

Bihar : आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई मौत। इसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।  

विज्ञापन
Bihar News : Arms Act accused died within two hours in munger Bihar police custody
आक्रोशित लोग एसपी से उलझे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस ने आज आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान घटनास्थल पर परिजन एसपी से भी उलझ गये। पूरा मामला मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदवाड़ा के शर्मा टोला की है। मृतक की पहचान मोती कुमार  शर्मा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने थाना परिसर में जमकर किया हंगामा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि आज शाम करीब 6 बजे कासिम बाजार की थाना पुलिस आर्म्स की सूचना पर बिदवाड़ा के शर्मा टोला में एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आर्म्स के साथ मोती कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया और फिर पुलिस उसे कासिम बाजार थाना ले आई। कुछ ही देर के बाद गिरफ्तार मोती शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोटी शर्मा की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और  भीड़ की शक्ल में थाना का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। परिजनी के आक्रोश को देखकर एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार सहित कई थाना की पुलिस कासिम बाजार थाना पहुंची। एसपी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान एसपी के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। हालाँकि  एसपी के बॉडीगार्ड ने उनलोगों को रोक लिया। कई घंटों तक काफी मशक्कत करने के बाद परिजनों को शांत करवाया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप 
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मुखबरी करने वाला छोटू और सुशील के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। कासिम बाजार थाना की पुलिस ने छापेमारी की और मोती कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि थाना लाने के बाद उसके साथ आए दो मुखबिर छोटू और सुशील ने  मोती शर्मा की लाठी से जमकर पिटाई की। इसी वजह से मोती शर्मा की तबियत बिगड़ गई। फिर आननफानन में जिसके बाद पुलिस मोती शर्मा को थाने ले आई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने जांच के दिए आश्वासन 
परिजनों ने एसपी से गुहार लगाया है कि पुलिस के साथ आई पुलिस की मुखबिरों को गिरफ्तार किया जाए। वही एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कासिम बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंदवादा शर्मा टोला में एक व्यक्ति आर्म्स बनाने का काम करता है। इसी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मोती कुमार शर्मा के घर में छापेमारी की, जहां पुलिस ने पिस्तौल और हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मोती कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना आने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी उसका इलाज कराने के लिए उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में वह जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। मृतक के परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन पर प्रथामिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed