फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Angered by transfer of high school in Jehanabad villagers created ruckus in school

Bihar News: जहानाबाद में हाईस्कूल के स्थानांतरण से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में किया हंगामा, कही ये बात

Wed, 20 Dec 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 04:14 PM IST
सार

जहानाबाद जिले में हाईस्कूल के स्थानांतरण से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल का पठन-पाठन पूरी तरह बाधित कर प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षक को बाहर रखा।

विज्ञापन
Bihar News Angered by transfer of high school in Jehanabad villagers created ruckus in school
स्कूल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के काको प्रखंड क्षेत्र में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमुहा में ग्रामीणों ने हंगामा किया। जहां राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमुहा को हाईस्कूल में उत्क्रमण करना था। विभाग द्वारा निर्देश भी जारी किए गए थे। बाद में ग्रामीणों को पता चला कि हाईस्कूल दमुहा में न बनकर एनवां में हाईस्कूल बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मानक के अनुसार, यहां पर्याप्त जमीन एवं स्कूल का अपना भवन भी है। लेकिन बीइओ के उदासीनता के कारण विद्यालय को यहां से दो किलोमीटर दूर एनवां में बनाया जा रहा है। जो हम लोग होने नहीं देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि खाता प्लॉट दमुहा का दिखाकर विद्यालय को एनवां में बनाया जा रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि टाइम से हम लोग स्कूल खोलने आए थे। लेकिन ग्रामीणों ने स्कूल खोलने नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी है। फिलहाल ग्रामीण विद्यालय खोलने नहीं दिया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन बाधित है। इधर, विद्यालय में हंगामा की सूचना पाकर मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय को हाईस्कूल में उत्क्रमण करना था। लेकिन नहीं हुआ, जिसे लेकर ग्रामीणों के विद्यालय परिसर में धरना दे रखे हैं। विद्यालय का कार्य भी पूरी तरह से ठप कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed