फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Amar Ujala Chai Par Charcha In Hajipur, Vaishali Lok Sabha Election 2024, Public Opinion, LJP, RJD

Hajipur Lok Sabha : हाजीपुर में सत्ता का संग्राम; चुनाव के बहाने चाय पर चर्चा, विकास समेत इन मुद्दों पर बात

Wed, 08 May 2024 10:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 May 2024 10:35 AM IST
सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ हाजीपुर पहुंच चुका है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं सवाल-जवाब होंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Amar Ujala Chai Par Charcha In Hajipur, Vaishali Lok Sabha Election 2024, Public Opinion, LJP, RJD
हाजीपुर में चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर लोकसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। केला और लीची के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध इस लोकसभा सीट पर कुछ दिन पहले तक चाचा और भतीजा के बीच दावेदारी की लड़ाई चल रही थी। पशुपति पारस 2019 का चुनाव जीतकर यहां से सांसद बने थे। स्व. रामविलास पासवान का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर उनके बेटे चिराग पासवान ने इस बार अपनी दावेदारी पेश की। काफी खींचतान के बाद यह सीट चिराग पासवान के पाले में ही गई। पशुपति पारस ने पहले विरोध तो जताया फिर एनडीए गठबंधन को समर्थन देने की बात कहने लगे। चिराग पासवान के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने शिव चंद्र राम को उम्मीवार बनाया है। जातीय समीकरण की बात करेंतो इस सीट पर पासवान और रविदास की संख्या सबसे अधिक है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे चुनती है? 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन मुद्दों पर मतदाताओं पर की बात 
'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है, जो आज यानी बुधवार को बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंच चुका है। चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ हाजीपुर लोकसभा सीट के मतदाताओं ने शहरी क्षेत्र में जल निकासी, विकास, खेती-किसानी, महंगाई और रोजगार पर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Amar Ujala Chai Par Charcha In Hajipur, Vaishali Lok Sabha Election 2024, Public Opinion, LJP, RJD
हाजीपुर में चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

हाजीपुर शहर में जलनिकासी सबसे बड़ी समस्या है
मतदाताओं ने कहा कि विश्व में सबसे पहले लोकतंत्र को जन्म देने वाली वैशाली की इस धरती की सबसे बड़ी समस्या विकास का है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान इतने लंबे समय तक यहां के सांसद रहे। उनकी सरकार भी रही। लेकिन, उस हद तक विकास नहीं हो पाया जितना वादा किया गया था। हाजीपुर शहर में जलनिकासी सबसे बड़ी समस्या है। यहां का केला पूरे देश में प्रसिद्ध है लेकिन किसानों का हाल बेहाल हैं। 

Bihar News: Amar Ujala Chai Par Charcha In Hajipur, Vaishali Lok Sabha Election 2024, Public Opinion, LJP, RJD
हाजीपुर में चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed