फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Amabala locker theft prime accused burglar mithun bind suicide after brother encounter in up

Bihar: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से भागे मिथुन ने जान दी, बैंक के 32 लॉकर्स में सेंधमारी का था मास्टर माइंड

Tue, 01 Apr 2025 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

Bihar News : अंबाला में 32 लॉकर तोड़कर 10 करोड़ की चोरी करने वाले की हिम्मत भी पुलिस की सख्ती के सामने टूट सकती है! एक भाई यूपी पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया तो दूसरे ने पुलिस गिरफ्त से भागने के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन
Bihar News : Amabala locker theft prime accused burglar mithun bind suicide after brother encounter in up
अंबाला लॉकर केस का मुख्य आरोपी मिथुन बिंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में सितंबर 2023 में एक बड़ी घटना हुई थी। चोरों के गिरोह ने अंबाला कोऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर करीब 10 करोड़ रुपये के जेवर उड़ा लिए थे। इस कांड के मास्टरमाइंड का भाई उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर में पिछले साल मारा गया था। अब मुख्य आरोपी मिथुन बिंद ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हरियाणा पुलिस मिथुन को लेकर बिहार के मुंगेर आई थी। इसी दौरान वह बाथरूम का बहाना कर वेंटिलेटर तोड़कर भागा और ट्रेन के सामने आ गया। वह मरने के लिए ही ट्रेन के सामने आया था, यह बात इसलिए आ रही है क्योंकि ट्रेन के लोको पायलट ने उसे ट्रैक पर देखकर कई बार हॉर्न बजाया था। उसके गोदने को देखकर उसकी पहचान की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कैसे भागा था 10 करोड़ की चोरी का आरोपी
विज्ञापन


इधर पुलिस तलाश रही थी, उधर अज्ञात शव मिला
मिथुन मुंगेर का रहने वाला था। हरियाणा पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर मुंगेर लाकर आयी थी, क्योंकि चोरी गए जेवरातों के मुंगेर में खपाए जाने की जानकारी मिली थी। इस क्रम में हरियाणा पुलिस आयी और मिथुन की निशानदेही पर एक सुनार राहुल कुमार को गिरफ्तार भी किया गया। जब माल की बरामदगी नहीं हुई तो हरियाणा पुलिस मिथुन को लेकर वापस लौटने वाली थी। सोमवार को इसी दौरान वह होटल के बाथरूम का वेंटीलेटर तोड़कर फरार हो गया। उसे दोबारा गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस बिहार पुलिस की मदद से खोजबीन कर रही थी, तभी भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के अकबरनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना आई। उसके हाथ पर उसके बेटे के नाम का टैटू था, जिससे पहचान की पुष्टि हो गई। पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, फिर भी वह ट्रेन की इंजन का आगे कूद गया। इससे उसके सिर के कई टुकड़े हो गए और तत्काल उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 लॉकर में सेंध, 10 करोड़ से अधिक के जेवरात चोरी
मिथुन बिंद हरियाणा के अंबाला कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर्स की सेंधमारी का मुख्य आरोपी था। 25 सितंबर 2023 को अंबाला शहर के बलदेवनगर थाना अंतर्गत नारायणगढ़ रोड पर उसके गिरोह ने कोऑपरेटिव बैंक की दीवार को तोड़ने के बाद कटर से स्ट्रांग रूम को काट दिया था। पुलिस पहुंची तो पता चला कि तोड़े गए 32 में से सात लॉकर पूरी तरह खाली थे। बचे 25 लॉकर में बहुत कुछ नहीं बचा था। इस केस के मुख्य आरोपी मिथुन को हरियाणा पुलिस 30 मार्च को आठ दिन की रिमांड पर मुंगेर लेकर आई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed