फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After Gazipur encounter zahid family accused up police fake encounter in yogi adityanath regime

UP Encounter : 'जाहिद सब्जी बेचता था, गाजीपुर में मुठभेड़ दिखाकर पुलिस ने मार डाला''- पटना में परिवार का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 04:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

Bihar : यूपी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में एक लाख के इनामी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर दो जवानों की हत्या करने के साथ-साथ अन्य कई आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मेरे बेटे को झूठे केस में फंसाकर मार डाला।  

विज्ञापन
Bihar News : After Gazipur encounter zahid family accused up police fake encounter in yogi adityanath regime
जाहिद उर्फ सोनू का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार की आधी रात को फुलवारी शरीफ के निवासी जाहिद उर्फ सोनू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि जाहिद उर्फ सोनू के परिजनों ने इस एनकाउंटर को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए जांच की मांग की है। परिवार वालों का कहना है कि मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू सब्जी बेचता था। पुलिस उसे पटना से  गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश ले गई और फिर एक फर्जी एनकाउंटर में उसे मार गिराया। परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम होने की बात कही है,जो बिल्कुल गलत और तथ्यहीन है।

विज्ञापन


आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का भी था आरोप 
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में सोमवार की रात 1:00 बजे एक लाख रुपये के इनामी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया है। मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर आरपीएफ के दो जवानों की हत्या करने के आरोप के साथ-साथ उस पर शराब तस्करी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का दावा है कि मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू ने  आरपीएफ के दो जवानों को 20 अगस्त को गुवाहाटी एक्सप्रेस में हत्या करने के बाद उसके शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया था।

विज्ञापन

Bihar News : After Gazipur encounter zahid family accused up police fake encounter in yogi adityanath regime
यहीं का रहने वाला था - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 झूठा केस कर के पुलिस ने किया है एनकाउंटर, इसकी हो सही से जांच 
मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के पिता मोहम्मद मुस्तफा और भाभी आवरीन का कहना है कि मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और गलत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान होने के नाते मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर झूठा आरोप लगाकर उसे एनकाउंटर में मार गिराया गया। परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि अभी 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश और फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को खोजते हुए मंसूर गली के घर पहुंची थी। उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मोहम्मद जाहिद कुछ वर्ष पूर्व एक महिला से शादी कर लिया था और वह उसके साथ घर से अलग एक कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रहता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोहम्मद जाहिद पर पुलिस ने एक-एक कर के कई केस लाद दिए हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।

पिता ने इस वजह से उसे घर से निकाल दिया था 
 मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई आदिल और मंजोला भाई पिंटू सब्जी बेचने का काम करता है। मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू की भाभी आबरिन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी की पुलिस उनके देवर को गलत-गलत आरोप लगाकर मुसलमान होने के नाम पर एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं दूसरी तरफ पटना के एसडीएम कार्यालय में द्वारपाल के पद पर पदस्थापित मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के मामा मोहम्मद शमसुद्दीन ने बताया कि मोहम्मद जाहिद पर जो एक लाख का इनाम दर्शाया गया है, वह बिल्कुल गलत है। वही उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि उनका बेटा सब्जी बेचने का काम करता था। वह अपनी मर्जी से शादी कर लिया था जिसके कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed