{"_id":"65329c38557907cf6a014885","slug":"bihar-news-after-cm-nitish-kumar-cabinet-decision-gad-bihar-released-promotion-list-today-bss-and-bsss-bihar-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GAD Bihar : नीतीश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने की 967 अफसरों की प्रोन्नति, देखें कौन-क्या बनाए गए अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GAD Bihar : नीतीश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने की 967 अफसरों की प्रोन्नति, देखें कौन-क्या बनाए गए अब
Fri, 20 Oct 2023 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:56 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले का फायदा आज फिर दिखा। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने 967 अफसरों की सूची जारी की, जिन्हें अलग-अलग स्तर पर प्रोन्नति दी जा रही है।
विज्ञापन
सचिवालय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार की देर शाम छह अलग-अलग अधिसूचनाओं के जरिए विभिन्न स्तरों पर 967 अफसरों को प्रोन्नति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को बिहार कैबिनेट की बैठक में प्रोन्नति का रास्ता निकाला गया था। प्रोन्नति में आरक्षण का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण राज्य सरकार के अधीनस्थ किसी भी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोमोशन नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
बिहार सचिवालय सेवा के इन अफसरों की प्रोन्नति
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बिहार सचिवालय सेवा के 11 अधिकारियों को निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) के रूप में प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की। बिहार सचिवालय सेवा के ही 74 प्रशाखा पदाधिकारियों/सहायकों को उप सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई। इसके कुछ ही देर बाद आयी अधिसूचना के जरिए बिहार सचिवालय सेवा के 242 प्रशाखा पदाधिकारियों/सहायकों को अवर सचिव में प्रोन्नति दिए जाने की सूची जारी की गई। फिर सबसे अंत में बिहार सचिवालय सेवा के ही 576 सहायकों को प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नत किए जाने की अधिसूचना जारी करते हुए इनकी सूची जारी की गई।
विज्ञापन
बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा में 64 को प्रोन्नति
शुक्रवार को सबसे पहले बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा (BSSS) की प्रोन्नति की दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। पहली अधिसूचना के तहत बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के 62 कर्मियों को प्रधान आप्त सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई। इसके बाद इसी सेवा के दो कर्मियों को निजी सहायक से आप्त सचिव में प्रोन्नति दिए जाने की अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
इसी हफ्ते शुरू हुआ है प्रोन्नति सूची का आना
सरकार ने 13 अक्टूबर को प्रोन्नति का रास्ता निकाला और फिर आदेश दिया कि इसके लिए रविवार को भी काम होगा। असर यह हुआ कि सोमवार को पहली सूची भी आ गई। सबसे पहले निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक और कार्यालय परिचारी को निम्नवर्गीय लिपिक के रूप में प्रोन्नति की सूची जारी की गई। अगले दिन, यानी मंगलवार को बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 532 अधिकारियों की प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की।