फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Acid thrown on youth in Gopalganj, condition critical; Acid attack, Bihar Police investigation

Bihar News: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को तेजाब से नहलाया, हालत गंभीर; पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी

Wed, 30 Apr 2025 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Acid thrown on youth in Gopalganj, condition critical; Acid attack, Bihar Police investigation
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपलगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को तेजाब से नहलाया गया। आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया। युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव में बारात समारोह के दौरान तेजाब से नहलाकर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की पहचान कमलेश मांझी के रूप में हुई है, जिसे तत्काल गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है और बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कमलेश बारात में ऑर्केस्ट्रा देखने गया था, जहां अज्ञात अपराधियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है।
बिहटा-सरमेरा रोड पर हादसे में युवक की मौत, दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित के पिता बृजहान मांझी और अन्य परिजनों ने बताया कि कमलेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए हमले की वजह समझ नहीं आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed