Accident News : पटना में सीएम आवास के पास भीषण हादसा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ गोलंबर में टकराई कार
Bihar News : मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। कार ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए सीएम आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास हुआ है, जहां एक फोर व्हीलर गाड़ी ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। कार में बैठे लोगों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कार चालक गिरफ्तार
घटनास्थल पर मौजूद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि एक कार तेज गति से आकर श्रीकृष्ण गोलंबर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्यूटी पर तैनात आसपास के पुलिसकर्मी भी घबडा गये और दौड़कर घटनास्थल पर पहुँच गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह वीवीआईपी इलाका है लेकिन इसके बावजूद वहाँ भीड़ नहीं थी। अगर यहां भीड़ होती तो क्या होता। फिलहाल पुलिस कार के मालिक की तलाश मे जुट गई है।